UP Aaj Ka Mausam: मौसन ने ली सुबह-सुबह करवट, नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश, बढ़ते AQI में मिलेगी राहत?

UP Aaj Ka Mausam: मौसन ने ली सुबह-सुबह करवट, नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश, बढ़ते AQI में मिलेगी राहत?


Last Updated:

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम ने यू टर्न ले लिया है. 15 नवंबर और 16 नवंबर को बारिश होने के आसार है. ऐसे में नोएडा-गाजियाबाद में सुबह की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ हुई. दिल्ली-NCR में इस वक्त लोग बढ़ते AQI और खराब हवा में सांस लेने को मजबूर है. ऐसे में अगर बारिश हो जाती है तो शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद होगी.

Zoom

नोएडा में बारिश.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. नोएडा और गाजियाबाद में सुबह बारिश के साथ हुई. इससे मौसम में बदलाव देखने को मिला है. वहीं, दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से परेशान लोगों को भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जगी है.

दरअसल, दिल्ली-NCR में इन दिनों हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है. लोग प्रदूषण के कारण सांस लेने में परेशानी का सामना कर रहे हैं. ऐसे में अगर अच्छी बारिश होती है, तो हवा में मौजूद धूल और कुछ प्रदूषक कणों को कम करने में मदद मिल सकती है. इससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है. हालांकि, बारिश से प्रदूषण पूरी तरह खत्म होने की गारंटी नहीं है.

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक, 15 नवंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, 16 और 17 नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं. इसके बाद 18 से 20 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

तापमान में होगा बदलाव?
तापमान की बात करें तो अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. न्यूनतम तापमान भी अगले दो दिनों तक स्थिर रह सकता है. इसके बाद इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है. यानी आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ सकता है.

मुरादाबाद में घना कोहरा
उधर, मुरादाबाद में इस सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला. शनिवार सुबह कई इलाकों में दृश्यता काफी कम रही. सुबह करीब आठ बजे तक कोहरे का असर बना रहा. नौ बजे के बाद धूप निकली, लेकिन दिनभर धुंध छाई रही. मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है. कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है. ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.



Source link