Amethi News: अब प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देंगे सरकारी विद्यालय, 18.70 लाख की लागत से तैयार हो रही हाईटेक कंप्यूटर और साइंस लैब

Amethi News: अब प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देंगे सरकारी विद्यालय, 18.70 लाख की लागत से तैयार हो रही हाईटेक कंप्यूटर और साइंस लैब


Last Updated:

अमेठी के सरकारी स्कूलों की तस्वीर अब तेजी से बदलने जा रही है. प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर यहां के 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को मॉडल बनाया जा रहा है. 18 लाख 70 हजार रुपए की लागत से तैयार हो रही अत्याधुनिक कंप्यूटर और साइंस लैब के जरिए अब छात्राएं किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर नई तकनीक और नवाचार के गुर सीखेंगी.

अमेठी: सरकारी विद्यालयों में अक्सर अभिभावक या फिर आम जनमानस सुविधाओं का अभाव देखते हैं. लेकिन, अमेठी के सरकारी विद्यालयों को अब मॉडल बनाया जा रहा है. सरकारी विद्यालय में बच्चों को किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि कंप्यूटर और विज्ञान का ज्ञान भी आसान होगा. इसको लेकर लाखों रुपए खर्च कर आधुनिक तरीके से कंप्यूटर लैब के साथ-साथ साइंस लैब जैसे बड़े प्रोजेक्ट को स्थापित किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के बनने से बच्चों को किताबों तक ही सीमित नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि नए-नए नवाचार बच्चे सीखेंगे और आधुनिकता की ओर आगे बढ़ सकेंगे.

11 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पहले चरण का काम शुरू
जनपद के 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में प्रथम चरण में कंप्यूटर लैब की स्थापना की जा रही है. इस आधुनिकता वाले संसाधन से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ वैज्ञानिक ज्ञान भी मिल सकेगा और बच्चों को नई-नई टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाएगा. इससे उन्हें भविष्य में रोजगार के भी अवसर मिलेंगे. यह नया नवाचार काफी प्रयास के बाद संभव हो पाया है और जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए सफल प्रयास किया जा रहा है.

18 लाख 70 हजार रुपए होंगे खर्च
जिले में इस अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब और साइंस लैब के लिए 18 लाख 70 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं. इस बजट से बच्चों को आधुनिक तकनीकी से जोड़ा जा रहा है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी संजय कुमार तिवारी ने लोकल 18 को बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पहले सुविधाओं का अभाव था, तो बच्चे पढ़ने से कतराते थे. इसके साथ ही अभिभावक भी दूरी बनाते थे, लेकिन अब लगातार सुविधाएं बढ़ रही हैं. मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं और मॉडल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक नहीं, बल्कि आधुनिकता की नई तकनीकी से जोड़ा जाएगा.



Source link