Gold Treasure Found: 3,000 साल से खेत में दबा था खजाना, खोदकर देखा तो निकला सोना, मशीन ने खोली किस्मत- Khajana Mila Khodne par

Gold Treasure Found: 3,000 साल से खेत में दबा था खजाना, खोदकर देखा तो निकला सोना, मशीन ने खोली किस्मत- Khajana Mila Khodne par


Last Updated:

Khajana Mila: ब्रिटेन के विल्टशायर में माल्म्सबरी के पास 26 अगस्त 2022 को मेटल डिटेक्टर ने सोने के तीन प्राचीन कंगन खोजे थे. ये करीब 3,000 साल पुराने और कांस्य युग के आखिरी दौर के हैं. इनमें से दो कंगनों को मोड़कर चपटा किया गया था. अब एथेलस्टन म्यूजियम में इन्हें पहली बार लोगों के देखने के लिए रखा गया है.

Zoom

खुदाई में मिले सोने के कंगन. सांकेतिक फोटो/AI जेनेरेटेड.

Britain Gold Treasure Found: ब्रिटेन के माल्म्सबरी शहर के पास एक खेत में मेटल डिटेक्टर से खोज करते समय एक शख्स को खजाना मिल गया. जब खुदाई की गई तो 3,000 साल पुराने सोने के तीन कंगन जमीन बाहर से निकले. ये पहली बार आम लोगों के देखने के लिए रखे जाएंगे. ये कंगन कांस्य युग के आखिरी दौर के हैं. इन्हें खोजने वाले शख्स ने 26 अगस्त 2022 को एक कमर्शियल मेटल डिटेक्टिंग रैली के दौरान जमीन के अंदर खोजा था. अब माल्म्सबरी के एथेलस्टन म्यूजियम ने इन्हें अपने कलेक्शन में शामिल कर लिया है. यहां फरवरी तक लोग इन्हें देख सकेंगे, इसके बाद इनकी खास तरीके से सफाई और संरक्षण का काम किया जाएगा.

ये तीनों कंगन इंग्लैंड के विल्टशायर इलाके में माल्म्सबरी के पास एक चारागाह में मिले थे. उस दिन कई लोग एक साथ मेटल डिटेक्टर लेकर खेत में पुरानी धातु की चीजों की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान एक डिटेक्टरिस्ट को अपनी मशीन में लगातार आवाजें सुनाई देने लगी. जब उसने खुदाई की तो करीब 18 इंच यानी 45 सेंटीमीटर की गहराई पर तीनों सोने के कंगन एक साथ और काफी सटाकर रखे हुए मिले. इनमें से दो कंगनों को पहले ही मोड़कर चपटा कर दिया गया था, जबकि तीसरा अपनी मूल बनावट में था. इस खोज के बाद आसपास की जमीन पर भी मेटल डिटेक्टर से जांच की गई, लेकिन वहां कोई दूसरा खजाना नहीं मिला.

कंगनों को जानबूझकर चपटा क्यों किया गया था?

म्यूजियम के मुताबिक, ये कंगन सोने की चादर को पीटकर बनाए गए थे. इनकी बनावट से लगता है कि इन्हें हाथ के अलग-अलग हिस्सों में पहना जा सकता था. हालांकि, दो कंगनों को मोड़कर चपटा करने की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. एक संभावना यह जताई गई है कि उस दौर में इन्हें किसी धार्मिक रस्म के तहत देवताओं को चढ़ावे के रूप में रखने के लिए ऐसा किया गया हो. लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक म्यूजियम के ट्रस्टी और स्थानीय इतिहासकार टोनी मैकअलीवी के मुताबिक, ये कंगन सिर्फ देखने में सुंदर नहीं हैं, बल्कि इनसे करीब 3,000 साल पहले माल्म्सबरी और उसके आसपास रहने वाले लोगों की जिंदगी के बारे में भी जानकारी मिल सकती है. म्यूजियम का कहना है कि इस खोज से शहर के इतिहास की समय-सीमा 1150 से 800 ईसा पूर्व के बीच तक जुड़ती है. म्यूजियम की ट्रस्टी मारिया मार्श ने इस खोज पर खुशी जताते हुए कहा कि वह अपनी उत्सुकता को शब्दों में बयां नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने कंगनों को बनाने वाले कारीगर की तारीफ करते हुए कहा कि इनकी खूबसूरती सिर्फ सोने की चमक तक सीमित नहीं है. ये उस दौर के हुनर और लोगों की जिंदगी के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं.

फरवरी के बाद होगी खास सफाई

फिलहाल कंगनों को एथेलस्टन म्यूजियम में फरवरी तक पब्लिक के लिए रखा जाएगा. इसके बाद इन्हें विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा, जहां इनकी सफाई और संरक्षण का काम होगा. मार्श ने बताया कि सोना जमीन में रहने के बाद भी ज्यादा खराब नहीं होता, लेकिन कंगनों पर बनी बारीक डिजाइन में मिट्टी फंस गई है. इसे बिना नुकसान पहुंचाए हटाना जरूरी है.



Source link