दीपिका को देख दिल हार बैठे थे रणवीर सिंह, फिर इटली में रचाई शाही शादी, अब दो बेटियों से गुलजार है कपल का परिवार

दीपिका को देख दिल हार बैठे थे रणवीर सिंह, फिर इटली में रचाई शाही शादी, अब दो बेटियों से गुलजार है कपल का परिवार


Last Updated:

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी. पहले प्यार, फिर दोस्ती, रोमांस और आखिरकार शादी. आज यानी 14 नवंबर साल 2018 को दोनों ने इटली में सात समंदर पार एक-दूसरे का हाथ थामा था. आज दोनों दो बेटियों दुआ और देवी के माता-पिता हैं. शादी के आठ साल और प्यार के इस लंबे सफर में दोनों ने कई खूबसूरत पल जिए हैं.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी के चर्चे आज भी कम नहीं हुए है. दोनों की पहली मुलाकात साल 2012 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी. उस वक्त रणवीर की नजर दीपिका पर पड़ी और वह उनकी खूबसूरती देखकर दीवाने हो गए थे.इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के दौरान. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में दोनों पहली बार साथ काम कर रहे थे. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई.फोटो साभार :instagram@deepikapadukone

साल 2013 में रिलीज हुई ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में रणवीर ने राम और दीपिका ने लीला का किरदार निभाया था. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि दर्शक भी उनकी जोड़ी के दीवाने हो गए. इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई. यही फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं.

इसके बाद तो रणवीर सिंह ने दीपिका को लेकर अपने प्यार का इजहार करने में ज्यादा देर नहीं लगाई. साल 2015 में दोनों छुट्टियां मनाने मालदीव गए थे. इसी ट्रिप पर रणवीर ने दीपिका को शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला किया. उन्होंने पहले से ही अंगूठी का इंतजाम कर रखा था. रणवीर दीपिका को एक खूबसूरत सैंडबैंक पर ले गए और वहां उन्हें अंगूठी देकर शादी के लिए पूछा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दीपिका ने भी बिना देर किए हां कह दिया. इसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब चुके थे. रणवीर और दीपिका की जोड़ी सिर्फ असल जिंदगी में ही नहीं, बल्कि फिल्मों में भी खूब पसंद की गई. ‘राम-लीला’ के बाद दोनों साल 2015 में फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आए. इसमें रणवीर ने पेशवा बाजीराव और दीपिका ने मस्तानी का किरदार निभाया था. इसके बाद साल 2018 में दोनों ने ‘पद्मावत’ में साथ काम किया.

कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को शादी कर ली. दोनों ने इटली के लेक कोमो में परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी. यह शादी दो अलग-अलग परंपराओं के मुताबिक हुई थी. 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से शादी हुई, जबकि 15 नवंबर को सिंधी परंपरा के अनुसार दोनों ने सात फेरे लिए.

दोनों की शादी की फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. दीपिका लाल रंग के पारंपरिक लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं रणवीर भी दूल्हे के अंदाज में काफी जच रहे थे. उनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई. (फोटो साभार:instagram@shaleenanathani)

शादी के करीब छह साल बाद रणवीर और दीपिका के घर खुशियों ने दस्तक दी. 8 सितंबर 2024 को दोनों पहली बार माता-पिता बने और उनके घर एक नन्ही परी आई. कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा. बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही फैंस और फिल्मी सितारों ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं. शुरुआत में दोनों ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा. बाद में दिवाली के मौके पर उन्होंने दुआ की पहली झलक फैंस के साथ साझा की. इसके बाद से ही छोटी दुआ की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी. (फोटो साभार:instagram@deepikapadukone).

दोनों की शादी की फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. दीपिका लाल रंग के पारंपरिक लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं रणवीर भी दूल्हे के अंदाज में काफी जच रहे थे. उनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई. (फोटो साभार:instagram@shaleenanathani)

रणवीर और दीपिका की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी. 19 सितंबर 2026 को दोनों दूसरी बार माता-पिता बने और उनके घर एक और बेटी आई. कपल ने दशहरे के मौके पर अपनी छोटी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह बताया. इसके साथ ही रणवीर और दीपिका चार लोगों का खूबसूरत परिवार बन गए. उनकी बड़ी बेटी का नाम दुआ और छोटी बेटी का नाम देवी है. दोनों अब अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी संभाल रहे हैं. (फोटो साभार:instagram@deepikapadukone)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link