Indore Metro: खुदाई और सुरंग बनाने के लिए विदेश से आई मशीन, इंदौर में भी जमीन के अंदर दौड़ेगी मेट्रो

Indore Metro: खुदाई और सुरंग बनाने के लिए विदेश से आई मशीन, इंदौर में भी जमीन के अंदर दौड़ेगी मेट्रो


Last Updated:

Indore Metro Expansion: इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए टीबीएम ‘नर्मदा’ ने सुरंग की खुदाई शुरू कर दी है. विदेश से लाई गई इस टनल बोरिंग मशीन को असेंबल कर तैयार किया गया है. मशीन जमीन से करीब 20 मीटर नीचे 5.8 मीटर व्यास की सुरंग बनाएगी, जिसमें मेट्रो ट्रेन चलेगी.

Zoom

इंदौर मेट्रो विस्तार

इंदौर. मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मेट्रो के विस्तार की दिशा में एक और कदम उठाया जा रहा है. मंगलवार को शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो चलाने के लिए खुदाई का काम शुरू हो गया है. जमीन के 20 फीट नीचे मेट्रो दौड़ाने के लिए काम ने रफ्तार पकड़ ली है. टीबीएम नर्मदा ने अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन के लिए सुरंग बनाने का काम शुरू किया है. इंदौर के इतिहास में पहली बार विदेश से आई मशीन टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. 17.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के बाद अब मेट्रो की खुदाई जमीन के अंदर होनी है.

देवी अहिल्या एयरपोर्ट के सामने प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन से टनल बोरिंग मशीन ने सुरंग बनाने का काम शुरू कर दिया है. विदेश से आई मशीन को असेंबल कर खुदाई के लिए तैयार किया गया था. हालांकि, पहला दिन होने से काफी धीमी गति से खुदाई शुरू की गई. यह मशीन जमीन के 20 मीटर नीचे 5.8 मीटर व्यास की सुरंग बनाएगी, जिसके भीतर से मेट्रो ट्रेन गुजरेगी.

कैसे काम करेंगी मशीन
जिस जगह खुदाई की जा रही है, उन क्षेत्रों के मकानों में सेंसर लगाए गए हैं, ताकि कंपन की स्थिति का पता लगाया जा सके. इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम की पूरी जांच करने के बाद टीबीएस को शुरू किया. इस मशीन के 20 मीटर अंदर जाने के बाद लोकोमोटिव इंजन को टनल में उतारा जाएगा. इसके पीछे तीन ट्रालियां होगी, जिसमें खुदाई में निकली मिट्टी को भर कर बाहर लाया जाएगा.

करीब 2850 करोड़ रुपये की लागत से दी जा रही गति
मेट्रो के इस विस्तार को करीब 2850 करोड़ रुपये की लागत से गति दी जा रही है. नए रूट के शुरू होने से इंदौर में सड़क यातायात के दबाव को कम करने और लोगों को आवागमन का एक तेज विकल्प उपलब्ध कराने की उम्मीद है. मेट्रो के विस्तार के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है. आने वाले समय में मेट्रो नेटवर्क के और विस्तार से इंदौर के सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.



Source link