Ramdevra Mela : 200 लीटर भांग 20 मिनट में गटक गए लोग, देशभर से रामदेवरा पहुंचे भांग प्रेमी

Ramdevra Mela : 200 लीटर भांग 20 मिनट में गटक गए लोग, देशभर से रामदेवरा पहुंचे भांग प्रेमी


Last Updated:

Ramdevra Bhadva Mela : पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले में बाबा रामदेव के समाधी स्थल रामदेवरा में भरने वाले रामदेवरा मेला में एक अनोखा आयोजन होता है. यह आयोजन होता है भांगप्रेमियों का. ‘अखिल भारतीय भांग स्नेह मिलन’ में देशभर से बाबा के भक्त और भांगप्रेमी पहुंचते हैं. इस बार भी मंगलवार को इसका आयोजन किया गया. इसमें 200 लीटर भांग का घोल तैयार किया गया और इसे महज 20 मिनट में भांगप्रेमी गटक गए.

Zoom

पहले यहां पर भांग पीने की प्रतियोगिता भी आयोजित होती थी. लेकिन अब उसे बंद कर दिया गया है.

जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामदेवरा में आपसी सामंजस्य और प्रेम स्नेह की भावना को बनाए रखने के उद्देश्य से पांच दशक पहले शुरू किया गया स्नेह मिलन कार्यक्रम अब भव्य रूप लेता जा रहा है. इस बार भला फाउंडेशन धर्मशाला में आयोजित 45वां ‘अखिल भारतीय भांग स्नेह मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रतिवर्ष भादवा मेले में इसका आयोजन किया जाता है. इसके शिरकत करने के लिए देशभर से भांग प्रेमी विशेष रूप से रामदेवरा पहुंचते हैं. आयोजन में शामिल सभी लोग भांग पीते हैं. मंगलवार को यहां पर सामूहिक रूप से 200 लीटर भांग का घोल तैयार किया गया.

इस भांग में बादाम, पिस्ता, काजू, किशमिश और मिश्री दूध सहित अन्य सामग्री मिलाई जाती है. आयोजन में 20 किलो भांग घोली गई. उसमें एक क्विंटल दूध और 30 किलो ड्राईफ्रूट समेत अन्य सामग्री मिलाई गई. इसे बनाने में सभी लोग अपने स्तर पर सहयोग करते हैं. भगवान भोले बाबा को इसका भोग लगाने के पश्चात प्रसादी के रूप में उपस्थित सभी भांग प्रेमी इसे गटक जाते हैं. पूर्व में यहां पर भांग पीने की प्रतियोगिता भी आयोजित होती थी. इसमें सर्वाधिक 10 से 12 लीटर तक भांग एक भांग प्रेमी पी जाता था. लेकिन समय के साथ आए बदलाव के कारण भांग स्नेह मिलन कार्यक्रम में प्रतियोगिता बंद कर दी गई.

देशभर से श्रद्धालु भांग का प्रसाद लेने के लिए आते हैं
यहां आने वाले सभी भक्त अपनी स्वेच्छा से जितनी भांग पी सकते हैं उतनी पीते हैं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर सहित अन्य स्थान से आए भांग प्रेमियों ने 200 लीटर भांग महज 20 मिनट में ही गटक ली. उनका जोश उत्साह वह जज्बा देखते ही बन रहा था. इस कार्यक्रम के संचालक हीरालाल हर्ष ने बताया कि लोगों में आपसी प्रेम स्नेह भाईचारा बना रहे इसको लेकर मेले में सभी भांग प्रेमी यहां पर पहुंचते हैं.

मेले में अब तक 50 से 60 लाख लोग बाबा के दर्शन करने आ चुके हैं
वहां सभी एक जाजम पर बैठकर आपस में अपना पारिवारिक संबंध से बनाए रखना का कार्य करते हैं. ऊंच नीच भेदभाव लड़ाई झगड़ा सब भुलाकर बाबा के जयकारे लगाते हैं. इनका उत्साह व जोश देखते ही बनता है. भाग स्नेह मिलन का कार्यक्रम यहां बड़ा चर्चा में रहता है. रामदेवरा में बीते 13 सितंबर को भादवा की दूज से इस मेले का शुभारंभ हुआ था. यह 26 सितंबर तक चलेगा. इस मेले में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस बार भी इस अवधि में करीब 50 से 60 लाख लोग बाबा के दर्शन करने आ चुके हैं.



Source link