Tiger Attack : सरेह में चारा काट रही थी सलमा, अचानक बाघ ने किया हमला और चली गई जान

Tiger Attack : सरेह में चारा काट रही थी सलमा, अचानक बाघ ने किया हमला और चली गई जान


Last Updated:

Bettiah News : जानकारी के मुताबिक, सलमा खातून पशुओं के लिए चारा लाने के लिए सरेह की ओर गई थीं. बताया जा रहा है कि वह जंगल से करीब 200 मीटर की दूरी पर चारा काट रही थीं. इसी दौरान अचानक बाघ ने महिला पर हमला कर दिया.

Zoom

पश्चिमी चंपारण के बगहा में बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई.

पश्चिमी चंपारण. बिहार के पश्चिमी चंपारण के बगहा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के मदनपुर वन क्षेत्र में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई. घटना नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया घोटहवा टोला से सटे सरेह की है. मृतका की पहचान सिरिसिया निवासी कोलाई मियां की पत्नी सलमा खातून के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, सलमा खातून पशुओं के लिए चारा लाने के लिए सरेह की ओर गई थीं. बताया जा रहा है कि वह जंगल से करीब 200 मीटर की दूरी पर चारा काट रही थीं. इसी दौरान अचानक बाघ ने महिला पर हमला कर दिया. बाघ के हमले में सलमा खातून के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं. गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. महिला की मौत की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची. नौरंगिया थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस और वन विभाग की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.

बाघ की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी टीम

मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला जंगल से करीब 200 मीटर दूर चारा काट रही थी, इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला किया. उन्होंने बताया कि विभागीय नियमानुसार मृतका के परिजनों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. रेंजर के मुताबिक, घटना के बाद प्रशिक्षित वनकर्मियों की टीम बाघ की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है. वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी डर का माहौल है और लोग जंगल से सटे इलाकों में जाने से बच रहे हैं.



Source link