10 हजार दूंगा, मेरे बेटे को वापस ले आओ… 3 साल का तोता हुआ लापता तो परिवार हुआ दुखी 

10 हजार दूंगा, मेरे बेटे को वापस ले आओ… 3 साल का तोता हुआ लापता तो परिवार हुआ दुखी 


Last Updated:

Hardoi News : कहते हैं कि प्यार किसी से भी हो सकता है. अगर कोई आपके साथ रहे तो वो जानवर हो या इंसान आपको लगाव हो ही जाता है. कुछ ऐसा ही एक परिवार के साथ हुआ. उनका तोता लापता हो गया है. 

Zoom

तोता लापता हुआ.

हरदोई : हर रिश्ता बोलकर नहीं बनता. कुछ रिश्ते खामोशी में दिल से जुड़ जाते हैं. कुछ ऐसा ही देखने को मिला उत्तर प्रदेश के हरदोई में. यहां के पिहानी में एक परिवार इन दिनों अपने बेजुबान साथी की जुदाई में परेशान है. तीन साल से बेटे की तरह पाले गए देसी तोते के अचानक लापता होने के बाद परिवार का आंगन सूना हो गया है. अब अपने प्यारे परिंदे को वापस पाने के लिए मालिक ने 10 हजार रुपये के इनाम का ऐलान किया है.

यह है मामला
मामला पिहानी के मोहल्ला मिश्राना का है. यहां नितिन मिश्रा के घर में करीब तीन साल पहले आया एक छोटा सा देसी तोता देखते ही देखते परिवार का हिस्सा बन गया. वो सिर्फ पिंजरे में रहने वाला पक्षी नहीं था बल्कि परिवार के लिए बच्चे की तरह था. सुबह उसकी चहचहाहट से होती और शाम उसके साथ गुजरती थी. मगर, करीब एक हफ्ते पहले अचानक ये प्यारा परिंदा कहीं उड़ गया.

परिवार परेशान 

इसके बाद से परिवार लगातार उसे ढूंढ रहा है. गली-मोहल्ले से लेकर पेड़ों और आसपास की मुंडेरों तक तलाश की गई, लेकिन तोते का कोई सुराग नहीं मिला. जिस आंगन में उसकी आवाज गूंजती थी, वहां अब खामोशी पसरी है. नितिन मिश्रा के लिए ये महज एक तोता नहीं बल्कि तीन साल की भावनाओं और यादों का हिस्सा है. इसलिए अब उन्होंने अपने इस बेजुबान साथी को वापस लाने के लिए लोगों से मदद की अपील की है.



Source link