भारत-वेस्टइंडीज टी-20, स्टूडेंट्स-दिव्यांगों का टिकट कोटा 1 मिनट में फुल
Last Updated:
India vs West indies T20 ticket: इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने जा रहे मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस का उत्साह देखते बनता है. मंगलवार को स्टूडेंट्स और दिव्यांग कोटे की टिकटों के लिए विंडो खुली. इस टिकटों के लिए दो दिन निर्धारित किए गए थे लेकिन विंडों खुलते ही एक मिनट में दोनों कोटे की सभी सीटें फुल हो गई..
होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच के लिए स्टूडेंट कोटा फुल
इंदौर. भारत में होने जा रहे इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. वहीं इस सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. क्रिकेट फैंस का मैच देखने के लिए जोश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे स्टूडेंट्स और दिव्यांगों के रियायती टिकटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की विंडो खुली और मात्र एक मिनट में टिकटों का कोट फुल हो गया. विंडो खुलते ही दोनों कैटेगरी के टिकट एक मिनट मे बुक हो गए.
क्रिकेट फैंस में मैच देखने का जुनून इतना है कि स्टूडेंट कोटे के 1000 टिकटों के लिए 1200 रजिस्ट्रेशन हुए और वहीं दिव्यांग कोटे के 40 टिकटों के लिए 55 रजिस्ट्रेशन आए हैं. इस मैच के लिए स्टूडेंट टिकट की रियायती कीमत 950 और 1200 रुपए है और दिव्यांगों के लिए टिकट की कीमत 400 रुपये रखी गई है. अब एमपीसीए डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करेगा और पात्र स्टूडेंट्स और दिव्यांगों को टिकट लिंक भेजा जाएगा. स्टूडेंट्स और दिव्यांग कोटे के लिए टिकट का रजिस्ट्रेशन 22 और 23 सितंबर को होना था लेकिन मंगलवार को विंडो खुलते ही एक मिनट में दोनों कोटे की टिकट बुक हो गई.
25 सितंबर को होगी टिकटी की ब्रिकी
अब फैंस को सामान्य टिकट बिक्री का इंतजार है. 25 सितंबर सुबह 6 बजे से सामान्य टिकट की बिक्री शुरू होगी और 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा. इसके लिए दोनों टीमें मैच से एक दिन पहले इंदौर पहुंचेगी.
तीन वनडे और पांच टी-20 की सीरीज
आपको बता दें कि अपने प्रस्तावित दौरे ह पर भारत आई वेस्टइंडीज टीम इंडिया के साथ तीन वनडे और पांच टी-20 मुकाबले खेलेगी. वनडे मैच 27, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे. वहीं टी-20 मुकाबले 6, 9, 11, 14, 16 को खेले जाने हैं. 11 अक्टूबर वाला मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है.