बहराइच में खुला मोटा अनाज मार्ट, शुद्ध और ऑर्गेनिक उत्पादों का है खजाना, सेहत के लिए मिलता है बढ़िया खाद्यान

बहराइच में खुला मोटा अनाज मार्ट, शुद्ध और ऑर्गेनिक उत्पादों का है खजाना, सेहत के लिए मिलता है बढ़िया खाद्यान


Last Updated:

बहराइच में किसान डिग्री कॉलेज के पास नया मिलेट्स स्टोर खुला. मिलावटी खानपान के बीच खुद को और अपने परिवार को सेहतमंद रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है. अच्छी सेहत के लिए डॉक्टर और विशेषज्ञ लगातार मोटे अनाज मिलेट्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं. लेकिन बाजार में शुद्ध और ऑर्गेनिक मोटा अनाज ढूंढना आसान नहीं है. अगर आप भी बाजार में शुद्ध मोटा अनाज ढूंढकर थक गए हैं, तो बहराइच के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है.

ख़बरें फटाफट

​बहराइच: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और मिलावटी खानपान के बीच खुद को और अपने परिवार को सेहतमंद रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है. अच्छी सेहत के लिए डॉक्टर और विशेषज्ञ लगातार मोटे अनाज मिलेट्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं. लेकिन बाजार में शुद्ध और ऑर्गेनिक मोटा अनाज ढूंढना आसान नहीं है. अगर आप भी बाजार में शुद्ध मोटा अनाज ढूंढकर थक गए हैं, तो बहराइच के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है.

​बहराइच में किसान डिग्री कॉलेज के पास एक नया मिलेट्स स्टोर

इस खास मार्ट की शुरुआत 15 तारीख को हुई है और इसका उद्घाटन खुद जिलाधिकारी के हाथों संपन्न हुआ. मार्ट के संचालक मनीष कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मार्ट को खोलने का मुख्य उद्देश्य किसानों के लिए एक किसान उत्पाद गैलरी बनाना है. यहां किसान सीधे अपनी ऑर्गेनिक फसल लाकर बेच सकते हैं. शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए मार्ट की टीम खुद किसानों के खेतों का विजिट करती है और यह परखती है कि अनाज पूरी तरह से ऑर्गेनिक है या नहीं. मार्ट में आपकी सेहत को दुरुस्त रखने वाले लगभग सभी मिलेट्स मोटे अनाज मौजूद हैं. यहां आपको मक्के का दलिया, रागी, सांवा, कुटकी, देसी चना, हल्दी, ज्वार, बाजरा और कोदो आसानी से मिल जाएगा. इसके अलावा शुद्धता की गारंटी के साथ देसी गाय का घी और बैल कोल्हू का सरसों का तेल भी यहाँ उपलब्ध है.

​बाजार से बेहतर क्वालिटी और उचित दाम

अगर कीमतों की बात करें, तो यहां गुणवत्ता के साथ-साथ आम आदमी की जेब का भी ख्याल रखा गया है। मनीष शुक्ला के अनुसार ​रागी का दाम 120 रुपये प्रति किलो है. ​मक्के का दलिया 100 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है. ​यहां उत्पादों पर 30% तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे यह बाजार में मौजूद तमाम कंपनियों के पैकेटबंद अनाज से बेहतर और किफायती साबित होता है.

जो लोग मल्टीग्रेन या मिक्स आटा ज्वार, बाजरा आदि मिलाकर खाना पसंद करते हैं, उनके लिए भी मार्ट में जल्द ही एक विशेष सुविधा शुरू होने वाली है. यहां एक आटा चक्की लगाई जा रही है, जहां से ग्राहक अपनी पसंद के मोटे अनाज का आटा तुरंत पिसवा कर ले जा सकेंगे. अगर आप भी अपने परिवार को शुद्ध और सेहतमंद आहार देना चाहते हैं, तो यहां विजिट कर सकते हैं. सुबह 10:00 बजे से रात 9:30 बजे तक यह स्टोर ग्राहकों के लिए खुला रहता है उसके पति की बात करें तो किसान डिग्री कॉलेज के सामने, मौरंग की दुकान के ठीक बगल में, ​मिलावट के इस दौर में सीधे किसानों के खेत से आपकी थाली तक पहुंचने वाला यह मोटा अनाज निश्चित रूप से आपके स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन निवेश है.



Source link