Sympathy और Empathy में नहीं पता फर्क? जानें कहां करें इनका सही इस्तेमाल

Sympathy और Empathy में नहीं पता फर्क? जानें कहां करें इनका सही इस्तेमाल


Difference Between Sympathy and Empathy: इंग्लिश में अक्सर हमें ऐसे शब्द देखने को मिलते हैं, जो बोलने में लगभग एक जैसे होते हैं, लेकिन उन शब्दों का मतलब अलग-अलग होता है. लेकिन आज हम आपको दो ऐसे शब्दों के बारे में बताएंगे, जो बोलने में एक जैसे होने के साथ-साथ उनका बेसिक मतलब भी एक जैसा ही है. लेकिन जब हम किसी वाक्य में उनके इस्तेमाल की बात करते हैं, तो दोनों में फर्क देखने को मिलता है.

दरअसल, Sympathy और Empathy दोनों ऐसे ही शब्द हैं. दोनों का इस्तेमाल किसी दुखी या परेशान व्यक्ति के प्रति भावनाएं या संवेदना जताने के लिए किया जाता है, लेकिन दोनों में फर्क होता है. एक में हम सामने वाले के दुख को समझकर उसके प्रति संवेदना जताते हैं, जबकि दूसरे में हम खुद को उसकी स्थिति में रखकर उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं.

सबसे पहले समझें Sympathy का मतलब क्या होता है

दरअसल, Sympathy का मतलब है किसी दूसरे व्यक्ति के दुख, परेशानी या मुश्किल को देखकर उसके प्रति सहानुभूति या संवेदना जताना. इसमें हम सामने वाले की परेशानी को समझते हैं और उसके लिए बुरा महसूस करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि हम उसकी भावनाओं को उसी तरह महसूस करें.

उदाहरण: मान लीजिए आपके दोस्त की नौकरी चली गई. आप उससे कहते हैं, “तुम्हारे साथ ऐसा हुआ, यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. उम्मीद है तुम्हें जल्द नई नौकरी मिल जाएगी.” यह Sympathy है, क्योंकि आप उसके दुख को समझकर उसके प्रति संवेदना जता रहे हैं.

इसी तरह किसी के परिवार में किसी की मृत्यु होने पर हम कहते हैं, “आपके नुकसान के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं.” यहां भी Sympathy का इस्तेमाल होता है.

उदाहरण:

I’m sorry to hear that you lost your job.
मुझे यह सुनकर दुख हुआ कि आपकी नौकरी चली गई.

I feel sorry for what happened to you.
आपके साथ जो हुआ, उसके लिए मुझे दुख है.

Please accept my sympathy for your loss.
आपके नुकसान के लिए मेरी संवेदनाएं स्वीकार करें.

She expressed her sympathy to the family.
उसने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

Empathy का क्या मतलब होता है?

Empathy का मतलब है खुद को दूसरे व्यक्ति की जगह रखकर उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करना. यानी सिर्फ यह कहना कि “मुझे तुम्हारे लिए बुरा लग रहा है” नहीं, बल्कि यह समझने की कोशिश करना कि सामने वाला अंदर से क्या महसूस कर रहा होगा.

उदाहरण: अगर आपका दोस्त नौकरी खोने के बाद बहुत परेशान है और आप उससे कहते हैं, “मैं समझ सकता हूं कि अभी तुम्हें कितना तनाव हो रहा होगा. अगर मैं तुम्हारी जगह होता तो शायद मुझे भी भविष्य को लेकर चिंता होती.” यह Empathy का उदाहरण है.

यहां आप सिर्फ उसके दुख पर संवेदना नहीं जता रहे, बल्कि उसकी स्थिति और भावनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं.

उदाहरण:

I understand how difficult this situation must be for you.
मैं समझ सकता हूं कि यह स्थिति आपके लिए कितनी मुश्किल होगी.

I can imagine how you must be feeling right now.
मैं समझ सकता हूं कि इस समय आपको कैसा महसूस हो रहा होगा.

If I were in your shoes, I would probably feel the same way.
अगर मैं आपकी जगह होता, तो शायद मुझे भी ऐसा ही महसूस होता.

She showed empathy when her friend was going through a difficult time.
जब उसकी दोस्त मुश्किल दौर से गुजर रही थी, तब उसने उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश की.

Sympathy और Empathy में समझें फर्क

इन दोनों को याद रखने का सबसे आसान तरीका है कि Sympathy में हम किसी के दुख के लिए उसके प्रति संवेदना महसूस करते हैं, जबकि Empathy में हम खुद को उसकी स्थिति में रखकर उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं.

उदाहरण के लिए, आपका दोस्त परीक्षा में फेल हो गया. आप कहते हैं, “तुम्हारे फेल होने का मुझे दुख है.” यह Sympathy है. वहीं अगर आप कहते हैं, “मैं समझ सकता हूं कि इतनी मेहनत के बाद फेल होने पर तुम्हें कितना बुरा लग रहा होगा, मैं भी ऐसी स्थिति में निराश हो जाता.” तो यह Empathy है.

दोनों का फर्क एक ही Example से समझें

मान लीजिए आपका दोस्त परीक्षा में फेल हो गया.

Sympathy:

I’m sorry you failed the exam. I hope you do better next time.
मुझे अफसोस है कि तुम परीक्षा में फेल हो गए. उम्मीद है अगली बार तुम बेहतर करोगे.

Empathy:

I know how disappointing this must feel after studying so hard. I would feel the same way if I were you.
मैं समझ सकता हूं कि इतनी मेहनत के बाद फेल होना कितना निराशाजनक लग रहा होगा. अगर मैं तुम्हारी जगह होता, तो मुझे भी ऐसा ही लगता.



Source link