बिहार के इस शहर में चिड़ियों ने बना ली अपनी कॉलोनी! दिन भर गूंजती है चहचहाहट, दूर-दूर से देखने पहुंचते लोग

बिहार के इस शहर में चिड़ियों ने बना ली अपनी कॉलोनी! दिन भर गूंजती है चहचहाहट, दूर-दूर से देखने पहुंचते लोग


Last Updated:

Bihar News : बिहार के जमुई में किउल नदी के पुल के नीचे सैकड़ों अबाबील पक्षियों ने अपना आशियाना बना लिया है. वाहनों के शोर के बावजूद इस अनोखी कॉलोनी को देखने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं.

Zoom

बिहार के जमुई में किउल नदी के पुल के नीचे सैकड़ों अबाबील पक्षियों ने अपना आशियाना बना लिया है.

जमुई. बिहार के जमुई में किउल नदी पर बने पुल के नीचे इन दिनों एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है. यहां सैकड़ों की संख्या में चिड़ियों ने अपना आशियाना बना लिया है. पुल के ठीक नीचे चिड़ियों की पूरी कॉलोनी बसी हुई है, जहां एक साथ सैकड़ों घोंसले नजर आते हैं. इन घोंसलों से निकलने वाली चहचहाहट लोगों का ध्यान खींच रही है. इस अनोखे नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं.

हैरानी की बात यह है कि जिस पुल के ऊपर से दिन-रात हजारों वाहनों की आवाजाही होती है, उसके ठीक नीचे इन पक्षियों ने अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया है. पुल के नीचे बड़ी संख्या में बने घोंसलों को देखकर ऐसा लगता है, मानो यहां पक्षियों का एक अलग ही शहर बस गया हो. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां अपना आशियाना बनाने वाले पक्षी अबाबील हैं.

वर्षों से बना हुआ है पक्षियों का यह आशियाना

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के नीचे पक्षियों की यह कॉलोनी कोई नई नहीं है. वर्षों से यहां बड़ी संख्या में चिड़ियां घोंसले बनाकर रह रही हैं. खास बात यह है कि स्थानीय लोग इन पक्षियों और उनके घोंसलों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. लोगों ने इस जगह को पक्षियों के लिए सुरक्षित ठिकाने के रूप में बनाए रखा है. आमतौर पर शोर-शराबे और वाहनों की आवाजाही वाले स्थानों पर पक्षियों का रहना कम देखने को मिलता है, लेकिन किउल नदी के पुल के नीचे का यह नजारा इससे अलग है. ऊपर से लगातार वाहनों की आवाजाही और नीचे सैकड़ों घोंसलों में चिड़ियों की चहचहाहट इस जगह को खास बना देती है.

पक्षियों की कॉलोनी देखने पहुंच रहे लोग

पुल के नीचे बने इन घोंसलों को देखकर लोग भी हैरान हैं. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों को एक ही जगह पर बसेरा करते देखना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्षों से इन पक्षियों का यहां रहना और बिना किसी परेशानी के अपना जीवन बिताना इस जगह की खास पहचान बन चुका है. जमुई में किउल नदी के पुल के नीचे बसी यह पक्षियों की कॉलोनी प्रकृति के अनोखे नजारे की एक खूबसूरत मिसाल है. संवाददाता केसी कुन्दन ने मौके पर पहुंचकर इस अनोखी पक्षी कॉलोनी का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की.



Source link