Last Updated:
Mahakumbh Datun Boy: जौनपुर के रहने वाले महज 19 साल के आकाश ने महाकुंभ में दातून बेचकन लाखों रुपये कमाए थे. पहली ही रात में आकाश ने दातून बेचकर 12 हजार रुपये कमा लिए थे. बिना इन्वेस्टमेंट वाले इस धंधे से इतनी बड़ी कमाई ने आकाश के सपनों को गजब उड़ान दी थी। अब आकाश एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. आइए जानते हैं सब.
दातून बॉय की सुरक्षा में उतरी पुलिस.
जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां महाकुंभ में फेमस हुए दातून बॉय आकाश ने हाल ही में लव मैरीज की. बस ये शादी करना ही उनके लिए खतरा बन गई. वह लगातार पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहा था. खबर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई. जफराबाद पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
यह है मामला
दरअसल, मड़ियाहूं (जौनपुर) के मड़ियांव गांव निवासी आकाश यादव ने अपनी प्रेमिका मनीषा से शादी की. इसके बाद ‘दातून बॉय’ की जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि उसे जान की दुहाई मांगनी पड़ रही है. जौनपुर एसपी को संबोधित वीडियो संदेश में वह बड़े भावुक अंदाज में कहता है-‘मैंने और प्रेमिका ने अपनी मर्जी से शादी की. परिजनों को यह बर्दाश्त नहीं है. वे हमारी जान के पीछे पड़े हुए हैं. हो न हो, वे लोग मेरी और मेरी पत्नी की हत्या कर दें.’ उसने पुलिस से तत्काल सुरक्षा की मांग की.
बता दें कि आकाश और मनीषा ने बीते सात नवंबर को शीतला चौकिया धाम में शादी की. इस शादी से लड़की के परिजन खुश नहीं हैं. वीडियो में उसने साफ शब्दों में कहा कि वह अब आकाश की पत्नी है. उसने अपनी मर्जी से उससे शादी की. परिजनों से अपील की कि वे उसे परेशान न करें. जहां तक कानून का सवाल है, आकाश 21 और मनीषा 18 साल की है. दोनों बालिग हैं. उनके प्रेम विवाह में कोई कानूनी अड़चन नहीं है. बशर्ते, परिजनों को उनकी शादी मंजूर हो.
एक आरोपी गिरफ्तार
परेशान आकाश ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी और नवविवाहिता पत्नी की जान को खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. मामले को न्यूज 18 ने प्रमुखता से उठाया. खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की कार्रवाई से राहत महसूस कर रहे आकाश ने दोबारा वीडियो जारी किया और पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित थानाध्यक्ष जफराबाद का आभार जताया.