Last Updated:
दिलजीत दोसांझ ऑरा इंडिया टूर कर रहे हैं. 15 नवंबर को इंदौर और 27 नवंबर को मुंबई में कॉन्सर्ट होने वाला है. दोनों ही इवेंट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. अब ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के ईमेल आया है. इस धमकी को भी दिलजीत के कॉन्सर्ट जोड़ कर देखा जा रहा है. इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भी खालिस्तानी नेशनल आर्मी ने दी थी.
ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसके तार दिलजीत के कॉन्सर्ट से जोड़कर देखे जा रहे हैं. ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के अकाउंट एक संदिग्ध ईमेल आईडी से भेजे गए संदेशों के कारण मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक हड़कंप मच गया है. दरअसल, एक दिन पहले मुंबई दिलजी के मुंबई कॉन्सर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)
बता दें, इंदौर में 15 नवंबर को सी-21 मैदान में आयोजित होने वाले कॉन्सर्ट से ठीक पहले इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से धमकी भरा मेल मिला था. इस मेल के बाद इंदौर में आयोजन को लेकर संशय बन गया था. हालांकि, इंदौर महापौर ने साफ किया है कि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए नई आयोजक एजेंसी को कॉन्सर्ट कराने की अनुमति दी गई है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फैंस को बेवजह परेशान नहीं होने दिया जाएगा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. वहीं, दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि वह इंदौर जाएंगे और सबसे पहले पोहा खाएंगे. धमकियों और खौफ के माहौल के बीच दिलजीत दोसांझ ने बेहद बेबाक अंदाज में सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर अपने फैंस का दिल जीत लिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)
Add News18 as
Preferred Source on Google
धमकियों को दरकिनार करते हुए दिलजीत ने कहा,”15 तारीख को इंदौर आ रहा हूं, चाहे कुछ भी हो जाए मेरा इरादा नहीं बदलेगा. मैं किसी भी धमकी से डरने वाला नहीं हूं. जो मेरे लिए संकट खड़ा करेगा, मैं उसके लिए संकट बन जाऊंगा. इंदौर पहुंचकर सबसे पहले पोहा खाऊंगा!” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)
इंदौर ही नहीं, मुंबई में27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत के शो पर भी आतंकी खतरा जताया गया था. ‘मिड डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई की पूर्व महापौर रितु तावड़े को मिले ईमेल में दिलजीत के शो को टारगेट करने की बात कही गई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)
धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस ने वेन्यू को बम निरोधक दस्ते के साथ तलाशी अभियान चलाया. हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. अब आयोजकों ने बताया कि शो पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक ही होगा. सुरक्षा के लिहाज से महालक्ष्मी रेसकोर्स पर 1500 से अधिक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. एंट्री गेट नंबर 3 के बजाय सुरक्षा जांच के लिए गेट नंबर 5 का इस्तेमाल किया जाएगा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)
ऑरा इंडिया टूर 2026 का शेड्यूलः दिलजीत के इस टूर की शुरुआत दिल्ली से हुई है. अब 15 नवंबर को इंदौर, फिर मुंबई, चंडीगढ़ और कोलकाता में धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस तय हैं. इस पूरे इंडिया टूर का भव्य समापन 31 दिसंबर 2026 को अबु धाबी में होने वाले ग्रैंड शो के साथ होगा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)