Uttarakhand Politics : BJP को प्रणव चैंपियन की खुली चुनौती, खानपुर-लक्सर दोनों सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उमेश कुमार को भी ललकारा

Uttarakhand Politics : BJP को प्रणव चैंपियन की खुली चुनौती, खानपुर-लक्सर दोनों सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उमेश कुमार को भी ललकारा


Last Updated:

Kunwar Pranav Singh Champion : कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के इस ऐलान ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है. एक तरफ चैंपियन पार्टी से खानपुर और लक्सर दोनों सीटों पर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, दूसरी तरफ उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का विकल्प भी स्पष्ट कर दिया है. अब देखना होगा कि बीजेपी नेतृत्व चैंपियन की इस दावेदारी पर क्या फैसला लेता है. क्या पार्टी उन्हें किसी एक सीट से टिकट देगी, क्या दो सीटों की दावेदारी पर विचार होगा या फिर चैंपियन अपने ऐलान के मुताबिक निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे? फिलहाल इतना तय है कि खानपुर और लक्सर में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुकाबले की जमीन तैयार होने लगी है.

Zoom

चैंपियन का 2027 के लिए बड़ा ऐलान, टिकट नहीं मिला तो दोनों सीटों पर निर्दलीय ठोकेंगे ताल.

रुड़की (सुनील पटेल) : उत्तराखंड की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले खानपुर और लक्सर की सियासत गरमा गई है. पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपनी ही पार्टी बीजेपी के सामने दो-दो विधानसभा सीटों पर टिकट की दावेदारी ठोक दी है. चैंपियन का ऐलान है कि वह 2027 में खानपुर और लक्सर दोनों सीटों से चुनाव लड़ना चाहते हैं. अगर बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे. खास बात यह है कि चैंपियन ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने और जीतने का दावा करते हुए विरोधियों को खुली चुनौती भी दे दी है. चैंपियन के इस बयान ने बीजेपी के भीतर भी नई सियासी चर्चा छेड़ दी है. एक तरफ वह पार्टी से टिकट मांग रहे हैं, तो दूसरी तरफ टिकट नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय चुनाव लड़ने का विकल्प भी खुला रख रहे हैं. उनके निशाने पर सबसे ज्यादा खानपुर के मौजूदा विधायक उमेश कुमार हैं.

टिकट नहीं मिला तो खानपुर और लक्सर दोनों जगह निर्दलीय लड़ेंगे चैंपियन
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने साफ कहा कि उनकी पहली पसंद बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना है, लेकिन अगर पार्टी टिकट नहीं देती है तो वह निर्दलीय मैदान में उतरेंगे. उन्होंने खानपुर और लक्सर दोनों विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है. चैंपियन ने अपने अंदाज में चुनौती देते हुए कहा कि वह लक्सर से निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार हैं. वहीं, अगर खानपुर से टिकट नहीं मिला तो वहां भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने दोनों सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है. उनके इस बयान को बीजेपी के लिए भी एक तरह की खुली चुनौती माना जा रहा है. अब सवाल यह है कि पार्टी उनकी दो सीटों की दावेदारी को किस तरह लेती है.

उमेश कुमार को चुनौती, 45 हजार नहीं 46 हजार वोटों से हराने का दावा
चैंपियन ने खानपुर के मौजूदा विधायक उमेश कुमार पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने उमेश कुमार की राजनीतिक हैसियत पर सवाल उठाते हुए उन्हें चुनाव मैदान में मुकाबले की चुनौती दी. चैंपियन ने उस होर्डिंग का भी जिक्र किया, जिसमें उन्हें 45 हजार वोटों से हराने की बात कही गई थी. इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने दावा किया कि अगली बार उमेश कुमार 45 हजार नहीं, बल्कि 46 हजार वोटों से हारेंगे. उन्होंने यहां तक कहा कि उनकी जमानत जब्त हो जाएगी. चैंपियन के इस बयान से साफ है कि खानपुर में 2027 का चुनाव उनके और उमेश कुमार के बीच सीधी राजनीतिक लड़ाई का रूप ले सकता है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव का भी किया जिक्र
अपने राजनीतिक प्रभाव का जिक्र करते हुए चैंपियन ने लोकसभा चुनाव की भी चर्चा की. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी और उन्होंने खानपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब 30 हजार वोट दिलाए थे. चैंपियन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटे थे, लेकिन उन्होंने भी अपनी तरफ से पूरी ताकत लगाई थी. उनके इस दावे के जरिए वह खानपुर क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ और चुनावी ताकत दिखाने की कोशिश करते नजर आए.

61 साल की उम्र में भी खुद को बताते हैं जवान, बोले- चैंपियन चैंपियन हैं
चैंपियन ने अपने अंदाज में अपनी फिटनेस, ताकत और राजनीतिक समझ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 61 साल है, लेकिन वह खुद को 26 साल से भी ज्यादा जवान मानते हैं. उन्होंने अपने बाइसेप्स और शारीरिक ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी ताकत सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह बौद्धिक रूप से भी मजबूत हैं. चैंपियन ने दावा किया कि उन्हें हर विषय की जानकारी है और किसी भी मुद्दे पर उनसे बहस की जा सकती है.



Source link