बिहार में कृषि यंत्रों पर 40 से 80% अनुदान, किसान OFMAS पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन

बिहार में कृषि यंत्रों पर 40 से 80% अनुदान, किसान OFMAS पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन


होमफोटोकृषि

बिहार में कृषि यंत्रों पर 40 से 80% अनुदान, किसान OFMAS पोर्टल पर करें आवेदन

Last Updated:

Bihar Agricultural Machinery Subsidy: खेती-किसानी काफी मेहनत का काम होता है और इसमें नुकसान का भी डर बना रहता है. यही वजह है कि बहुत से लोग खेती-किसानी नहीं करना चाहते हैं. हालांकि, ऐसे किसान जो संपन्न हैं और उनके पास सभी जरूरी कृषि उपकरण हैं तो उन्हें खेती करने में आसानी होती है. यदि कृषि उपकरण कम पैसे में और आसानी से मिल जाएं तो कई किसानों का खेती करने का आनंद बढ़ जाएगा.

किसानों की खेती को आसान बनाने के लिए बिहार सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान भी दे रही है. नियमों के हिसाब से पात्र और योग्य किसानों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको क्या करना होगा.

कृषि यंत्र की खरीद पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए सबसे पहले किसानों को आवेदन ऑनलाइन करना जरूरी होता है. छपरा के किसान कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए OFMAS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. किसान आधिकारिक वेबसाइट farmech.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.

कृषि यंत्र खरीदारी पर किसानों को सरकार के द्वारा अनुदान 40% से लेकर 80 परसेंट तक दिया जाता है. इस अनुदान से किसान कृषि यंत्र खरीद कर उससे खेती कर अपनी मेहनत बचा सकते हैं और अपनी किसानी को आसान बनाने के साथ ही कमाई भी बढ़ा सकते हैं. किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी देने का उद्देश्य भी यही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लोकल 18 से मुकेश गुप्ता ने बताया कि उनके पास सरसों और नीम इत्यादि से तेल निकालने वाली मशीन भी उपलब्ध है. ये मशीनें भी सरकार के द्वारा निर्धारित अनुदान पर किसानों को दी जा रही हैं. कृषि यंत्र का एक दिन का मेला लगा है लेकिन किसान अगर ऑनलाइन अपनी प्रक्रिया पूरा कर लेते हैं तो लगभग दो महीने तक कृषि यंत्र खरीदारी पर अनुदान ले सकते हैं.

अनुदान लेने के लिए किसान कार्ड का नंबर और आधार कार्ड लेकर चिन्हित दुकान पर किसानों को पहुंचना होगा. अभी पोर्टल खुला हुआ है. किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि दाउदपुर में पायल सिनेमा घर के पास भी दुकान है जहां से किसान सब्सिडी पर कृषि यंत्र खरीद सकते हैं. पंप से लेकर पाइप सहित तमाम कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिल रही है.



Source link