पेट-पीठ में दर्द, पीलिया और अचानक घटता वजन, पैंक्रियाज कैंसर के हो सकते हैं संकेत

पेट-पीठ में दर्द, पीलिया और अचानक घटता वजन, पैंक्रियाज कैंसर के हो सकते हैं संकेत


राहुल दुबे(रायपुर),

Pancreatic Cancer Symptoms: छत्तीसगढ़ में पैंक्रियाज कैंसर को लेकर चिंता बढ़ रही है. पेट दर्द, पाचन की परेशानी और अचानक वजन कम होने जैसे लक्षणों को कई लोग सामान्य गैस या डायबिटीज समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ये पैंक्रियाज कैंसर के संकेत भी हो सकते हैं. समय पर बीमारी की पहचान नहीं होने पर कैंसर शरीर के दूसरे अंगों तक फैल सकता है. इसलिए ऐसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेकर जांच कराना जरूरी है.

डॉ. आलोक अग्रवाल (लेप्रोस्कोपिक जनरल सर्जन) के अनुसार, पैंक्रियाटिक कैंसर को आसान भाषा में समझें तो यह पैंक्रियाज यानी अग्न्याशय में होने वाला कैंसर है. पैंक्रियाज शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो खाना पचाने में मदद करने वाले एंजाइम बनाता है. जब इस अंग की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं, तो कैंसर हो सकता है. इस बीमारी की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि शुरुआती दौर में इसके लक्षण आसानी से समझ नहीं आते हैं.

छत्तीसगढ़ में पैंक्रियाज कैंसर को लेकर चिंता बढ़ रही है. पेट दर्द, पाचन की परेशानी और अचानक वजन कम होने जैसे लक्षणों को कई लोग सामान्य गैस या डायबिटीज समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ये पैंक्रियाज कैंसर के संकेत भी हो सकते हैं. समय पर बीमारी की पहचान नहीं होने पर कैंसर शरीर के दूसरे अंगों तक फैल सकता है. इसलिए ऐसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेकर जांच कराना जरूरी है.

डॉ. आलोक अग्रवाल (लेप्रोस्कोपिक जनरल सर्जन) के अनुसार, पैंक्रियाटिक कैंसर को आसान भाषा में समझें तो यह पैंक्रियाज यानी अग्न्याशय में होने वाला कैंसर है. पैंक्रियाज शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो खाना पचाने में मदद करने वाले एंजाइम बनाता है. जब इस अंग की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं, तो कैंसर हो सकता है. इस बीमारी की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि शुरुआती दौर में इसके लक्षण आसानी से समझ नहीं आते. कई बार मरीज को बीमारी का पता तब चलता है, जब कैंसर काफी आगे बढ़ चुका होता है.

पेट और पीठ में दर्द को न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण
पैंक्रियाज कैंसर के शुरुआती लक्षणों में पेट और पीठ में दर्द होना प्रमुख है. इसके अलावा पीलिया यानी त्वचा और आंखों का पीला पड़ना भी इसका संकेत हो सकता है. कुछ मरीजों का अचानक वजन कम होने लगता है और पाचन संबंधी परेशानियां भी होने लगती हैं. कई बार लोग पेट दर्द या गैस समझकर दवाइयां लेते रहते हैं, लेकिन सही जांच नहीं कराते. अगर लगातार इस तरह की परेशानी हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.

अल्ट्रासाउंड से लेकर सीटी स्कैन तक, इन जांचों से होती है बीमारी की पहचान
पैंक्रियाज कैंसर का इलाज शुरू करने से पहले बीमारी की सही पहचान करना जरूरी होता है. इसके लिए सबसे पहले अल्ट्रासाउंड कराया जाता है. इसके बाद मरीज की स्थिति के अनुसार पेट का सीटी स्कैन, एमआरआई और एमआरसीपी जैसी जांच की जाती हैं. कुछ मामलों में एंडोस्कोपी अल्ट्रासाउंड और बायोप्सी की भी जरूरत पड़ सकती है. इन जांचों से कैंसर की स्थिति और उसके फैलाव का पता लगाने में मदद मिलती है.

शुरुआती स्टेज में सर्जरी और कीमोथेरेपी से किया जाता है इलाज
डॉ. आलोक अग्रवाल के मुताबिक, अगर पैंक्रियाज कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में चल जाए तो इलाज के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. इसके इलाज में मुख्य रूप से सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, इलाज का तरीका इस बात पर निर्भर करता है कि कैंसर किस स्टेज में है. अगर कैंसर लिवर या शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल चुका है, तो ऐसे मामलों में पेलिएटिव ट्रीटमेंट दिया जाता है. इसका उद्देश्य मरीज की तकलीफ कम करना और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखना होता है.

85 प्रतिशत मरीजों में लिवर तक फैल चुका होता है कैंसर
डॉक्टर के अनुसार, उनके पास पहुंचने वाले करीब 85 प्रतिशत मरीजों में कैंसर लिवर तक फैल चुका होता है. यह स्थिति बीमारी की गंभीरता को दिखाती है. उनके बताए आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2022 से जून 2026 के बीच छत्तीसगढ़ में करीब 17 हजार मरीज सामने आए हैं. वहीं, भारत में हर साल लगभग 17 हजार नए पैंक्रियाटिक कैंसर के मामले सामने आते हैं और करीब 13 हजार लोगों की मौत इस बीमारी के कारण होती है.

पैंक्रियाज कैंसर के लक्षण कई बार सामान्य पेट की समस्याओं जैसे दिखाई देते हैं, इसलिए लोग शुरुआत में इन्हें गंभीरता से नहीं लेते. लेकिन लगातार पेट दर्द, पीठ दर्द, पीलिया, अचानक वजन कम होना या पाचन संबंधी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. समय पर जांच कराने से बीमारी की पहचान और इलाज में मदद मिल सकती है. बार मरीज को बीमारी का पता तब चलता है, जब कैंसर काफी आगे बढ़ चुका होता है.

पेट और पीठ में दर्द को न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण
पैंक्रियाज कैंसर के शुरुआती लक्षणों में पेट और पीठ में दर्द होना प्रमुख है. इसके अलावा पीलिया यानी त्वचा और आंखों का पीला पड़ना भी इसका संकेत हो सकता है. कुछ मरीजों का अचानक वजन कम होने लगता है और पाचन संबंधी परेशानियां भी होने लगती हैं. कई बार लोग पेट दर्द या गैस समझकर दवाइयां लेते रहते हैं, लेकिन सही जांच नहीं कराते. अगर लगातार इस तरह की परेशानी हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.

अल्ट्रासाउंड से लेकर सीटी स्कैन तक, इन जांचों से होती है बीमारी की पहचान
पैंक्रियाज कैंसर का इलाज शुरू करने से पहले बीमारी की सही पहचान करना जरूरी होता है. इसके लिए सबसे पहले अल्ट्रासाउंड कराया जाता है. इसके बाद मरीज की स्थिति के अनुसार पेट का सीटी स्कैन, एमआरआई और एमआरसीपी जैसी जांच की जाती हैं. कुछ मामलों में एंडोस्कोपी अल्ट्रासाउंड और बायोप्सी की भी जरूरत पड़ सकती है. इन जांचों से कैंसर की स्थिति और उसके फैलाव का पता लगाने में मदद मिलती है.

शुरुआती स्टेज में सर्जरी और कीमोथेरेपी से किया जाता है इलाज
डॉ. आलोक अग्रवाल के मुताबिक, अगर पैंक्रियाज कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में चल जाए तो इलाज के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. इसके इलाज में मुख्य रूप से सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, इलाज का तरीका इस बात पर निर्भर करता है कि कैंसर किस स्टेज में है. अगर कैंसर लिवर या शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल चुका है, तो ऐसे मामलों में पेलिएटिव ट्रीटमेंट दिया जाता है. इसका उद्देश्य मरीज की तकलीफ कम करना और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखना होता है.

85 प्रतिशत मरीजों में लिवर तक फैल चुका होता है कैंसर
डॉक्टर के अनुसार, उनके पास पहुंचने वाले करीब 85 प्रतिशत मरीजों में कैंसर लिवर तक फैल चुका होता है. यह स्थिति बीमारी की गंभीरता को दिखाती है. उनके बताए आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2022 से जून 2026 के बीच छत्तीसगढ़ में करीब 17 हजार मरीज सामने आए हैं. वहीं, भारत में हर साल लगभग 17 हजार नए पैंक्रियाटिक कैंसर के मामले सामने आते हैं और करीब 13 हजार लोगों कीो मौत इस बीमारी के कारण होती है.

पैंक्रियाज कैंसर के लक्षण कई बार सामान्य पेट की समस्याओं जैसे दिखाई देते हैं, इसलिए लोग शुरुआत में इन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं. लेकिन लगातार पेट दर्द, पीठ दर्द, पीलिया, अचानक वजन कम होना या पाचन संबंधी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. समय पर जांच कराने से बीमारी की पहचान और इलाज में मदद मिल सकती है.



Source link