Last Updated:
Diwari Dance: चित्रकूट में इन दिनों दीपावली का मेला चल रहा है,जो आगामी दो दिनों तक और चलेगा. ऐसे में दीपावली के पर्व के दिन से चित्रकूट में एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है. जिसको देखकर हर कोई दंग रह जाता है. इसको दिवारी नृत्य के नाम से जाना जाता है. इसमें गांव क्षेत्र के लोग अपनी टोली बनाकर चित्रकूट के तमाम मठ मंदिरों और गांव गांव जाकर दिवाली नृत्य करते हैं.
Chitrakoot: चित्रकूट में इन दिनों दीपावली का मेला चल रहा है,जो आगामी दो दिनों तक और चलेगा. ऐसे में दीपावली के पर्व के दिन से चित्रकूट में एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है. जिसको देखकर हर कोई दंग रह जाता है. इसको दिवारी नृत्य के नाम से जाना जाता है. इसमें गांव क्षेत्र के लोग अपनी टोली बनाकर चित्रकूट के तमाम मठ मंदिरों और गांव गांव जाकर दिवाली नृत्य करते हैं. लाठी डंडों से ढोलक बाजा की थाप पर एक दूसरे पर अचूक वार करते है.यहाँ सदियों से चली आ रही मौन चराई और पारंपरिक देवारी नृत्य की अनूठी परंपरा को अपार उत्साह के साथ आज भी निभाया जाता है.
बता दे कि दीपावली के अवसर पर निभाई जाने वाली दिवारी नृत्य की परंपरा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. हाथों में लाठी लेकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर जब कलाकार एक-दूसरे पर अचूक वार करते हैं, तो देखने वाले भी दंग रह जाते हैं. साहस और भक्ति से जुड़ी इस परंपरा को आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पूरे उत्साह के साथ जीवित रखे हुए हैं. बता दे की है बुंदेलखंड की पारंपरिक प्रथा है. जिसको आज भी बुंदेलखंड के लोग बखूबी से निभाते हैं.और चित्रकूट के तमाम मठ मंदिरों में पहुंचकर अपनी अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन करते हैं.
यह है मान्यता
मान्यता के अनुसार मौन चराई व्रत की शुरुआत तड़के से होती है. इस दिन मौन साधक पूरे दिन बिना कुछ बोले हाथों में मोरपंख और लाठी लेकर नंगे पांव चलते हैं, यह मौन व्रत 12 या 14 वर्षों तक अखंड रूप से निभाया जाता है.व्रत का पारण वृंदावन या चित्रकूट के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ किया जाता है,स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मौन चराई की परंपरा भगवान श्रीकृष्ण की गोसेवा और गोवंश की रक्षा से जुड़ी हुई है. कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण जब ब्रज में गायें चराने जाते थे, तब गोवंश की रक्षा और साधना के भाव से मौन रहते थे। इसी स्मृति और श्रद्धा में श्रद्धालु आज भी इस परंपरा को निभाते हैं.
11 लोग रहते है मौन
दिवारी नृत्य कर रहे रामप्रकाश ने लोकल 18 को बताया कि यह बहुत पुरानी परंपरा है. दीपावली के समय वे लोग टोली बनाकर घर से निकलते हैं, उनकी टोली में वैसे तो 50 लोग रहते है. लेकिन 11 लोग मौन होकर शामिल होते हैं, जो मौन रहकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते हुए दिवारी नृत्य करते हैं, इसके बाद सभी कलाकार भगवान कामतानाथ की परिक्रमा करते हुए पूरे परिक्रमा मार्ग में अपनी प्रस्तुति देते हैं. दिवारी नृत्य की कला को आगे बढ़ाने के लिए गांव में ही युवाओं को इसकी ट्रेनिंग दी जाती है. बड़े-बुजुर्ग नई पीढ़ी को लाठी चलाने के तरीके, तालमेल और नृत्य की बारीकियां सिखाते हैं. इसके बाद युवा भी दीपावली के अवसर पर टोली बनाकर चित्रकूट पहुंचते हैं और इस परंपरा में शामिल होते हैं.