Matthew Vandyke Claims over Arrest: भारत ने रूस से दोस्ती निभाने के लिए पकड़ा तिहाड़ में बंद रहे अमेरिकी मैथ्यू का पैंतरा- अभी बहुत कुछ बताऊंगा

Matthew Vandyke Claims over Arrest: भारत ने रूस से दोस्ती निभाने के लिए पकड़ा तिहाड़ में बंद रहे अमेरिकी मैथ्यू का पैंतरा- अभी बहुत कुछ बताऊंगा


होमदुनियाअमेरिका

‘भारत ने रूस से दोस्ती निभाने को पकड़ा’, तिहाड़ में बंद रहे मैथ्यू का पैंतरा

Last Updated:

Matthew Vandyke Claims over Arrest: भारतीय इंवेस्टिगेटिव एजेंसी के हत्थे चढ़ने के बाद अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक ने उल्टे-सीधे आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं. करीब 6 महीने तिहाड़ में रहने के बाद उसने अपनी गिरफ्तारी को सीधा भारत-रूस की दोस्ती और यूक्रेन युद्ध के साथ जोड़ दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मैथ्यू वैनडाइक.

भारत की जेल में 6 महीने से ज्यादा समय बिताने के बाद अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक अब खुद को सही ठहराने के लिए उल्टे-सीधे आरोप लगा रहा है. वो अपनी गिरफ्तारी और जेल में दुर्व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहा है और आरोप सीधा भारत सरकार पर मढ़ रहा है. तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद उसने भारत पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं. इतना ही नहीं उसने अपनी गिरफ्तारी को रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से जोड़ते हुए दावा किया है कि उसे रूस के इशारे पर भारत में गिरफ्तार कराया गया.

वैनडाइक के इन बयानों ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. हालांकि उसके आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी, वह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र और म्यांमार में उसकी कथित गतिविधियों से जुड़ा था, लेकिन अब वह अपनी गिरफ्तारी को अंतरराष्ट्रीय राजनीति और रूस-यूक्रेन संघर्ष का हिस्सा बताने की कोशिश कर रहा है.

इस साल मार्च में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मैथ्यू वैनडाइक को गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप था कि उसने म्यांमार में सक्रिय हथियारबंद समूहों को ड्रोन संचालन की ट्रेनिंग देने में भूमिका निभाई थी. इसके अलावा उस पर बिना जरूरी अनुमति के भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में प्रवेश करने का भी आरोप था. उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों के रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया था. सितंबर में उसे जमानत मिल गई लेकिन जमानत मिलने का मतलब यह नहीं है कि मामला पूरी तरह खत्म हो गया है.

रिहाई के बाद वैनडाइक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि भारत ने उसे और कई यूक्रेनी नागरिकों को 6 महीने से ज्यादा समय तक जेल में रखा. उसने अपनी गिरफ्तारी को रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई से जोड़ने की कोशिश की. उसने आरोप लगाए कि रूस की यूक्रेन युद्ध में मदद करने के लिए भारत ने उसे गिरफ्तार किया क्योंकि वो यूक्रेन को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दे सकता था. उसने तिहाड़ जेल में मारपीट और प्रताड़ना के आरोप भी लगाए हैं. अमेरिकी दूतावास को भेजे गए कथित हलफनामे में उसने छाती पर मुक्के मारने और मेडिकल सहायता मिलने में देरी होने की बात कही है. ये सभी फिलहाल उसके लगाए हुए आरोप हैं, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है.

मैथ्यू ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट.

इसके अलावा मैथ्यू का दावा है कि उस पर भारत की ओर से कभी हथियारों की तस्करी का आरोप भी नहीं लगा था. वो कोर्ट में पेशी के लिए लौटता रहेगा.

इस पूरे मामले का एक अहम पहलू यह है कि वैनडाइक अपनी गिरफ्तारी के मूल कानूनी सवालों से ध्यान हटाकर इसे रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़ रहा हैय वह आने वाले महीनों में मीडिया इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए और खुलासे करने की बात भी कह रहा है. यहां सवाल उठता है कि क्या वह वास्तव में उसके साथ दुर्व्यवहार हुआ या अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान और राजनीतिक संपर्कों का इस्तेमाल करके इस मामले को बड़ा बनाना चाहता है?

आपको बता दें कि किसी भी विदेशी नागरिक को भारत के कानूनों के तहत जवाबदेह होना पड़ता है. इसी तरह जेल में प्रताड़ना के आरोप भी गंभीर होते हैं. वैनडाइक को अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने होंगे और भारतीय जांच एजेंसियों को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखना होगा. अंतरराष्ट्रीय राजनीति का हवाला देकर किसी भी मामले को घसीटा नहीं जा सकता.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link