Indore: 27 एकड़ में बनी कामधेनु गौशाला का सीएम मोहन ने किया लोकार्पण, बोले- भविष्य में बनेगा तीर्थस्थल

Indore: 27 एकड़ में बनी कामधेनु गौशाला का सीएम मोहन ने किया लोकार्पण, बोले- भविष्य में बनेगा तीर्थस्थल


Last Updated:

Indore Gaushala News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 27 एकड़ में फैली कामधेनु गौशाला का लोकार्पण किया. करीब 25 करोड़ की लागत से बनी इस गौशाला के लिए राज्य सरकार 5 करोड़ दे रही है. सीएम ने कहा कि यह परिसर आने वाले समय में एक बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होगा.

Zoom

इंदौर में सीएम ने किया गौशाला का लाकार्पण.

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नवनिर्मित कामधेनु गौशाला का भव्य लोकार्पण किया है. यह गौशाला 27 एकड़ के विशाल क्षेत्र में जनसहयोग से बनकर तैयार हुई है. इस पूरी गौशाला के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आई है.

प्रशासन और दानदाताओं का सहयोग
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौशाला निर्माण के बजट पर बात की. उन्होंने बताया कि इसके निर्माण कार्य में 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हुई है. उन्होंने इस अवसर पर इंदौर नगर निगम, जिला प्रशासन और सभी दानदाताओं के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की.

सरकार देगी 25 करोड़ तक की सहायता
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गौशाला के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर सरकार 25 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए तैयार है.

तीर्थ स्थल के रूप में होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कामधेनु गौशाला के दूरगामी महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह कामधेनु गौशाला केवल गौवंश के संरक्षण और उनकी सेवा का केंद्र मात्र नहीं रहेगी. आने वाले दिनों में यह परिसर एक बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होगा.

सांस्कृतिक परंपरा और मानवीय संवेदना
अपने संबोधन में सीएम ने धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सनातन मान्यता के अनुसार गौवंश में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है. इसी कारण गौसेवा और गौवंश का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक परंपरा के साथ मानवीय संवेदना का भी विषय है.

जनआंदोलन बना गौसंरक्षण अभियान
प्रदेश सरकार राज्य में गौशालाओं के निर्माण के साथ-साथ देशी गोवंश की नस्लों के संरक्षण और संवर्धन पर भी निरंतर काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशी गोवंश के संरक्षण का अभियान चल रहा है. मध्यप्रदेश में यह अभियान अब एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले चुका है.

आय वृद्धि और आईवीएफ तकनीक
सरकार का मुख्य लक्ष्य उन्नत नस्लों के जरिए दुग्ध उत्पादन बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है. इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य में आधुनिक आईवीएफ तकनीक का उपयोग किया जा रहा है. सरकार ने आईवीएफ तकनीक से उन्नत नस्ल की बछिया तैयार करने की परियोजना को भी अपनी मंजूरी दे दी है.



Source link