Last Updated:
मां बनने की खुशी जल्द ही एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को मिलने वाली है. वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी के खास पलों को फैंस के साथ साझा कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट की ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए. ग्लैमरस कपड़ों और खास सेटअप के बजाय सामंथा सोफे पर आराम फरमाते हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. उनका यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
सामंथा की फोटो पर दिल हार रहे फैंस (फोटो साभार :instagram@samantharuthprabhuoffl)
नई दिल्ली. साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के नए पड़ाव को लेकर चर्चा में हैं. पति राज निदिमोरू के साथ वह जल्द ही माता-पिता बनने वाली हैं. इस बीच एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.
आमतौर पर एक्ट्रेसेस मैटरनिटी फोटोशूट के लिए खास तैयारियां करती हैं और ग्लैमरस अंदाज में तस्वीरें खिंचवाती हैं. लेकिन सामंथा ने इस मामले में बिल्कुल अलग रास्ता चुना. उन्होंने किसी खास लोकेशन या तामझाम के बजाय घर पर आराम करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया.
सोफे पर बैठकर दिखाया बेबी बंप
सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वह सोफे पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं. उन्होंने लाल रंग का टॉप और सफेद पैंट पहनी हुई है. आंखों पर काला चश्मा लगाए एक्ट्रेस अपने बेबी बंप पर हाथ रखकर कैमरे के सामने पोज दे रही हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘इसे मेरा मैटरनिटी फोटोशूट समझ लीजिए. एक्ट्रेस की इस सादगी भरी तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. पोस्ट सामने आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने उन्हें सबसे कूल होने वाली मां बताया, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि बच्चा अभी से सारी लाइमलाइट चुरा रहा है. फैंस सामंथा और उनके आने वाले बच्चे पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
राज निदिमोरू से कब हुई थी सामंथा की शादी?
बता दें कि सामंथा और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में बेहद निजी समारोह में शादी की थी. अब दोनों अपनी जिंदगी में पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं. कुछ हफ्ते पहले ही कपल ने ईशा फाउंडेशन में पारंपरिक तरीके से सीमंतम यानी गोद भराई की रस्म भी आयोजित की थी. सामंथा ने जून 2026 में अपनी फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ के हैदराबाद सक्सेस इवेंट के दौरान प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी. इस दौरान उन्होंने बताया था कि अपनी पहले से तय पेशेवर जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेंगी. वह इस खास दौर में अपने परिवार और आने वाले बच्चे के साथ समय बिताना चाहती हैं.
एक्ट्रेस का वायरल हो रहा पोस्ट
(फोटो साभार :instagram@samantharuthprabhuoffl)
मां बनने के बाद फिल्मों में करेंगी वापसी
एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया था कि उनका यह ब्रेक हमेशा के लिए नहीं होगा. मां बनने के बाद वह दोबारा फिल्मों में वापसी करेंगी. फिलहाल सामंथा अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत सफर का आनंद ले रही हैं और उनकी नई तस्वीरें फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं.