Last Updated:
Share Market News : अक्टूबर, 2026 में शेयर बाजार मंदी की चपेट में ही रहा. दक्षिण कोरिया, ब्राजील और ताइवान जैसे देशों के बाजारों में भी बिकवाली हावी रही. भारतीय बाजार में आईटी शेयरों में पिछले महीने जोरदार तेजी रही.
अक्टूबर में आईटी इंडेक्स में 17.69 फीसदी का जोरदार उछाल आया.
नई दिल्ली. बीते महीने यानी अक्टूबर में शेयर बाजार से ज्यादातर निवेशकों को निराशा ही हाथ लगी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रमुख इंडेक्स में निफ्टी का रिटर्न ही पॉजिटव रहा था और इसमें 1.91 फीसदी की तेजी आई थी. मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड की आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडेक्स और सेक्टर ने निवेशकों का पैसा ‘स्वाहा’ किया और कहां मुनाफा बना.
रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर के दौरान निफ्टी नेक्स्ट 50 में 2.92 फीसदी की गिरावट आई, जबकि निफ्टी मिडकैप 150 में 3.75 फीसदी की गिरावट आई. निफ्टी स्मॉलकैप 250 में 5.81 फीसदी और निफ्टी माइक्रोकैप 250 में 8.95 फीसदी की गिरावट आई. 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त एक महीने की अवधि के दौरान निफ्टी 500 भी 0.80 फीसदी गिर गया. इस तरह माइक्रोकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिडकैप की तुलना में ज्यादा गिरावट देखने को मिली.
इन सेक्टर्स ने दिया मोटा मुनाफा
सेक्टर्स की बात करें तो पिछले महीने आईटी सेक्टर ने निवेशकों को सबसे ज्यादा मुनाफा दिया. अक्टूबर में आईटी इंडेक्स में 17.69 फीसदी का जोरदार उछाल आया. वहीं, हेल्थकेयर शेयरों ने भी अच्छा मुनाफा दिया और हेल्थकेयर सेक्टर में 1.93 फीसदी की बढ़त हुई. बैंकिंक सेक्टर में 0.10 फीसदी की तेजी रही.
मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट
अक्टूबर, 2026 में मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 7.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद डिफेंस सेक्टर 6.17 फीसदी गिरा. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 5.74 फीसदी, एनर्जी में 4.58 फीसदी, रियल्टी में 3.95 फीसदी, ऑटो में 3.31 फीसदी और एफएमसीजी में 2.02 फीसदी की गिरावट आई. वहीं, निफ्टी 500 में शामिल इंडस्ट्रियल्स, कमोडिटीज और कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी सेक्टर में जोरदार गिरावट आई.