Punjab Rain Alert। Delhi Rain News। Western Disturbance North India। तुरंत निकाल लें रजाई-कंबल, पश्चिम से आ रही भयंकर ठंड, ठिठुर जाएगा उत्‍तर भारत

Punjab Rain Alert। Delhi Rain News। Western Disturbance North India। तुरंत निकाल लें रजाई-कंबल, पश्चिम से आ रही भयंकर ठंड, ठिठुर जाएगा उत्‍तर भारत


होमताजा खबरदेश

तुरंत निकाल लें रजाई-कंबल, पश्चिम से आ रही भयंकर ठंड, ठिठुर जाएगा उत्‍तर भारत

Last Updated:

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम विभाग ने 12 से 15 नवंबर तक पंजाब में चार दिनों की बारिश और धुंध का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका है. पश्चिम से आ रही इस कड़ाके की ठंड से पंजाब, हरियाणा और दिल्‍ली समेत उत्तर भारत का पारा तेजी से गिरेगा.

Zoom

दिवाली के बाद ठंड बढ़ने वाली है. (File Photo)

उत्तर भारत के लोगों, अब सावधान हो जाइए और अपने रजाई-कंबल तुरंत बाहर निकाल लीजिए. मौसम विभाग यानी IMD ने एक बहुत बड़ा अलर्ट जारी किया है, क्योंकि पश्चिम से आ रही भयंकर ठंड अब पूरे नॉर्थ इंडिया को ठिठुराने के लिए पूरी तरह तैयार है. हिमालयी इलाकों में 10 नवंबर की रात से दस्तक देने वाले एक नए और शक्तिशाली वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम में खौफनाक यू-टर्न आने वाला है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी होने वाली है. पहाड़ों पर बर्फबारी का तांडव तो वहीं 12 से 15 नवंबर के बीच पंजाब, हरियाणा और दिल्‍ली समेत मैदानी इलाकों में बारिश और घने कोहरे का नया स्पैल तहलका मचाएगा. 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाओं और गरज-चमक के साथ आने वाली यह आफत पारे को सीधे धड़ाम गिरा देगी.



Source link