Last Updated:
‘मिर्जापुर’ की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. कालीन भैया से लेकर गुड्डू पंडित तक, इस सीरीज के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. अब इसकी दुनिया फिल्म के जरिए भी दर्शकों तक पहुंच चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘मिर्जापुर’ को बड़े पर्दे पर लाने का ख्याल मेकर्स के मन में कब आया था? फरहान अख्तर ने अब इसका खुलासा करते हुए बताया है कि दूसरे सीजन के बाद ही फिल्म बनाने की योजना बनने लगी थी.
नई दिल्ली. वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. इसके दमदार किरदार, जबरदस्त कहानी और एक्शन को लोगों ने खूब पसंद किया. अब इस सीरीज की दुनिया को फिल्म के जरिए भी दर्शकों तक पहुंचाया गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘मिर्जापुर’ को बड़े पर्दे पर लाने का विचार मेकर्स के मन में कब आया था? इस बारे में फिल्ममेकर और निर्माता फरहान अख्तर ने दिलचस्प खुलासा किया है.
फरहान अख्तर ने बताया कि सीरीज के दूसरे सीजन के बाद ही उन्हें और रितेश सिधवानी को लगने लगा था कि इसकी कहानी पर फिल्म बनाई जा सकती है. फरहान अख्तर ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि ‘मिर्जापुर’ के पहले और दूसरे सीजन को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद दर्शकों के बीच इसके अगले सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड थी. वे जहां भी जाते थे, लोग उनसे यही सवाल करते थे कि अब ‘मिर्जापुर’ का अगला सीजन कब आएगा और कहानी में आगे क्या देखने को मिलेगा. दर्शकों का यह प्यार देखकर मेकर्स को एहसास हुआ कि इस सीरीज की लोकप्रियता काफी ज्यादा है.
फरहान के मुताबिक, लोगों के बीच ‘मिर्जापुर’ को लेकर जिस तरह का क्रेज था, उससे उन्हें लगा कि इसकी कहानी सिर्फ वेब सीरीज तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. इसकी दुनिया और किरदार इतने दिलचस्प हैं कि इन्हें बड़े पर्दे पर भी दिखाया जा सकता है. उन्हें भरोसा था कि दर्शक सिनेमाघरों में भी इस कहानी को उसी उत्साह के साथ देखेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फरहान ने बताया कि अब तक दर्शक ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को घर बैठे देखते आए थे. कोई इसे अकेले देखता था तो कोई परिवार के साथ. लेकिन फिल्म के जरिए मेकर्स दर्शकों को एक नया अनुभव देना चाहते थे. उनका मकसद था कि लोग सिनेमाघरों में एक साथ बैठकर इस कहानी का आनंद लें और उन्हें इसका अलग ही मजा मिले.
उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म बनाते समय मेकर्स के सामने एक बड़ी चुनौती थी. वे चाहते थे कि जिन लोगों ने कभी ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज नहीं देखी है, वे भी फिल्म को आसानी से समझ सकें. फिल्म देखने के बाद उन्हें ऐसा महसूस होना चाहिए कि उन्होंने एक पूरी कहानी देखी है, न कि किसी बड़ी सीरीज का छोटा सा हिस्सा.
फरहान ने इस काम का श्रेय लेखक पुनीत और निर्देशक गुरु को भी दिया. उन्होंने कहा कि दोनों ने कहानी को फिल्म के हिसाब से काफी अच्छे तरीके से तैयार किया और पूरी कहानी को एक साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई. मेकर्स को शुरुआत से ही भरोसा था कि ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को फिल्म के रूप में भी शानदार तरीके से पेश किया जा सकता है.
फरहान अख्तर ने फिल्म की ओटीटी रिलीज पर भी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर फिल्म का आना उनके लिए घर वापसी जैसा है. अब यह फिल्म उन दर्शकों तक भी पहुंचेगी, जो सिनेमाघरों के बजाय घर पर बैठकर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. उन्हें उम्मीद है कि ओटीटी पर रिलीज के बाद फिल्म को एक नया दर्शक वर्ग मिलेगा और लोग ‘मिर्जापुर’ की इस दुनिया का नए अंदाज में आनंद ले सकेंगे.
फरहान अख्तर ने बताया कि ‘मिर्जापुर’ के दोनों सीजन को मिले प्यार ने मेकर्स का हौसला बढ़ाया था. दर्शकों की लगातार मांग थी कि इस कहानी को आगे बढ़ाया जाए. इसी वजह से मेकर्स ने सोचा कि क्यों न इस बार कहानी को छोटे पर्दे के बजाय बड़े पर्दे पर पेश किया जाए. उनका मानना था कि सीरीज के दमदार किरदार और इसकी दिलचस्प दुनिया सिनेमाघरों में भी दर्शकों को खूब पसंद आएगी. यही सोच आगे चलकर ‘मिर्जापुर’ फिल्म बनाने की वजह बनी.