यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, राज्य कर्मचारियों का 3 फीसदी बढ़ाया DA, नवंबर की सैलरी में मिलेगा एरियर

यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, राज्य कर्मचारियों का 3 फीसदी बढ़ाया DA, नवंबर की सैलरी में मिलेगा एरियर


Last Updated:

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पात्र कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा दिया है. योगी सरकार ने पात्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले के बाद अब महंगाई भत्ता 60 फीसदी से सीधा 63 फीसदी हो गया है. सरकार ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि यह फैसला जुलाई 2026 से लागू होगा. यानी कि पात्र कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा.

Zoom

योगी सरकार ने पात्र कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा.

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने लाखों राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब पात्र कर्मचारियों का डीए 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा. यानी कि कर्मचारियों को केवल बढ़ा हुआ डीए ही नहीं बल्कि पिछली अवधि का एरियर भी मिलेगा. सरकार के आदेश के मुताबिक बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2026 की सैलरी के साथ मिलने की बात कही गई है.

सरकार के इस फैसले से किन कर्मचारियों को फायदा
लाइव हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले का लाभ केवल राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं है. कई अन्य कैटेगरी के पात्र कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा. इनमें उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के पात्र कर्मचारी, सहायता प्राप्त शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारी, वर्च-चार्ज्ड प्रतिष्ठानों के कर्मचारी और यूजीसी के वेतनमान के तहत काम करने वाले पात्र कर्मचारी शामिल हैं. सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

कैसे मिलेगा एरियर
योगी सरकार ने डीए बढ़ोतरी को जुलाई से लागू किया है. रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर का बढ़ा हुआ डीए नवंबर 2026 के नियमित वेतन के साथ दिया जाएगा. इसका मतलब है कि नवंबर की सैलरी में कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा दिखाई दे सकता है. जुलाई से सितंबर 2026 की अवधि का डीए एरियर सीधे बैंक खाते में नकद भुगतान के रूप में नहीं दिया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक इन चार महीनों से जुड़े एरियर की राशि अलग से कर्मचारियों के पीएफ खातों में जमा की जाएगी.

कितना बढ़ेगी डीए
बता दें कि डीए बेसिक सैलरी के प्रतिशत के आधार पर मिलता है. 3 फीसदी की बढ़ोतरी का मतलब है कि कर्मचारी की बेसिक सैलरी के हिसाब से हर महीने अतिरिक्त राशि मिलेगी. जैसे कि अगर कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30 हजार रुपये है तो 3 फीसदी डीए बढ़ने से उसे हर महीने करीब 900 अतिरिक्त मिल सकता है. वहीं बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये होने पर 3 फीसदी की बढ़ोतरी से डीए में लगभग 1500 प्रति माह का इजाफा हो सकता है.



Source link