पति ने कहा- पानी लाकर दो मुझे, पत्नी ने कहा- खुद उठकर ले लो, फिर दर्दनाक हुआ लव मैरिज का द एंड

पति ने कहा- पानी लाकर दो मुझे, पत्नी ने कहा- खुद उठकर ले लो, फिर दर्दनाक हुआ लव मैरिज का द एंड


Last Updated:

कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र में एक पति ने अपने पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और फिर झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी.

Zoom

कानपुर में पति ने की पत्नी की निर्ममता से हत्या.

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवा में दीपावली के दिन महज पानी मांगने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि पति ने पत्नी के सिर पर लकड़ी के पटरी से वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई. चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरमा के संजीव नगर कच्ची बस्ती निवासी सुखा देवी ने बताया कि उनका बेटा करण पेंटर है. उसने 2022 में फतेहपुर की रहने वाली रीता पासवान से प्रेम विवाह किया था. दंपति का तीन साल का बेटा कार्तिक और एक महीने की बेटी काव्या है. सुखा देवी के अनुसार करण रविवार दोपहर फतेहपुर से पुताई का काम करके घर लौटा और रीता से खाना मांगा. इसके बाद उसने पीने के लिए पानी मांगा. इसी बात में दोनों में कहासुनी हुई, जो विवाद में बदल गया. गुस्से में आकर करण ने लकड़ी का पटरा सिर पर मार दिया.

मामा के घर हुई थी दोनों की मुलाकात
रीता लहू लहान होकर फर्श पर गिर पड़ी. परिजन पास के निजी अस्पताल में ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पानी देने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद घटना होने की बात सामने आई है. आरोपित करण को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही है. अग्रिम कार्रवाई जारी है. करण और रीता का प्यार मामा के घर से शुरू हुआ था. प्रेम प्रसंग के बाद शादी हुई थी. सुखा देवी ने बताया कि रीता 2021 में अपने मामा के घर पर आई थी. इसी दौरान कारण और रीता की बातचीत शुरू हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया. वर्ष 2022 में रीता अपना घर छोड़कर उनके यहां आ गई. इसके बाद मंदिर में उनकी शादी कराई गई.

रीता पासवान के शव का होगा पोस्टमार्टम
रीता पासवान की दर्दनाक मौत की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. वही चकेरी थाना पुलिस ने रीता पासवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा चकेरी थाने की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ धाराएं और भी बढ़ाई जाएंगी.



Source link