जम्मू के वेयरहाउस में दिवाली की रात भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख, दमकल आने में देरी पर सवाल

जम्मू के वेयरहाउस में दिवाली की रात भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख, दमकल आने में देरी पर सवाल


होमताजा खबरदेश

जम्मू के वेयरहाउस में दिवाली की रात भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख

Last Updated:

Jammu Fire News: जम्‍मू में दिवाली की रात ऐसी भीषण आग लगी कि कई दुकानदारों की खुशियां उसमें स्‍वाहा में हो गईं. अग्निकांड में करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया. खुशियों की पावन रात में मातम पसर गया.

Zoom

दिवाली की रात जम्‍मू के एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई.

Jammu Fire News: जम्मू के वेयरहाउस इलाके में दिवाली की रात लगी भीषण आग ने कई दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया. आग इतनी भयावह थी कि दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नुकसान करोड़ों रुपये में बताया जा रहा है. दुकानदारों का आरोप है कि दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर देरी से पहुंचीं, जिसकी वजह से आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका. इससे नुकसान बढ़ता चला गया.

आग की लपटों के बीच तेल और घी के डिब्बों में हुए धमाकों ने हालात और गंभीर कर दिए. दुकानदारों के मुताबिक, तेल के भंडार में आग लगने के बाद लगातार धमाकों जैसी आवाजें आईं और लपटें तेजी से दूसरी दुकानों तक फैलती चली गईं. कई दुकानदारों का कहना है कि उनका पूरा कारोबार और वर्षों की जमा पूंजी आग की भेंट चढ़ गई.

दमकल विभाग पर गंभीर आरोप
वेयरहाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भी दमकल विभाग पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया. उनका आरोप है कि नजदीक में दमकल केंद्र होने के बावजूद करीब डेढ़ घंटे बाद केवल दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं. हालांकि, दमकल विभाग की ओर से अलग दावा किया गया है कि शहर के विभिन्न केंद्रों से गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं.

20 ज्‍यादा दमकल ने बुझाई आग
आग बुझाने के लिए 20 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया. प्रशासन के मुताबिक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. दुकानदारों के आरोपों के बीच अब बड़ा सवाल यह है कि अगर दमकल विभाग समय पर पहुंचता, तो क्या करोड़ों रुपये का नुकसान टाला जा सकता था?

खुशियों की रात में पसरा मातम
दिवाली रोशनी का त्‍योहार है. अंधेरे पर प्रकाश की विजय का पर्व है. उससे भी बढ़कर दिवाली खुशियों का त्‍योहार है. लेकिन जम्‍मू के दुकानदारों के लिए इस बार क दिवाली किसी बड़े संकट से कम नहीं रहा. आग लगने से कारोबारियों का करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया. खुशियों की रात में मातम पसर गया. दुकानदार राख में बचे हुए सामान को तलाश रहे हैं.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link