करीना कपूर ने दिवाली पर लुटाया परिवार पर प्यार, पापा-मां और बहन करिश्मा संग शेयर कीं तस्वीरें, लिखा इमोशनल पोस्ट

करीना कपूर ने दिवाली पर लुटाया परिवार पर प्यार, पापा-मां और बहन करिश्मा संग शेयर कीं तस्वीरें, लिखा इमोशनल पोस्ट


Last Updated:

Kareena Kapoor Diwali Photos: करीना कपूर खान ने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें रणधीर कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर और तैमूर नजर आ रहे हैं. करीना ने तस्वीरों के साथ माता-पिता के लिए खास मैसेज भी लिखा. वहीं, बहन करिश्मा के साथ उनकी तस्वीर भी फैंस को खूब पसंद आ रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इस बार दिवाली का त्योहार अपने परिवार के साथ खास अंदाज में मनाया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता कपूर, बहन करिश्मा कपूर और बड़े बेटे तैमूर नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ करीना ने एक ऐसा नोट भी लिखा, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. (फोटो साभार-instagram@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीरों में माता-पिता और बहन के साथ उनके बड़े बेटे तैमूर भी दिखाई दे रहे हैं. करीना की इन फैमिली तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. (फोटो साभार-instagram@kareenakapoorkhan)

तस्वीरें शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ‘जीना यहां, मरना यहां, मां और पापा के सिवाय जाना कहां. सभी को दीपावली की शुभकामनाएं… बात हमेशा अपने माता-पिता से प्यार करने की ही होती है… हमेशा.’ करीना के इस कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा. उन्होंने अपने नोट में माता-पिता के लिए प्यार को खास जगह दी. (फोटो साभार-instagram@kareenakapoorkhan)

Add News18 as
Preferred Source on Google

करीना की इस फोटो ने हर किसी का दिल जीत लिया. फैंस इस पिक्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. जिसमें करीना के बेटे तैमूर अपने नानू रणधीर कपूर की गोद में खेलते दिखाई दे रहे हैं. जिसमें दोनों की क्यूट बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है. (फोटो साभार-instagram@kareenakapoorkhan)

करीना ने दिवाली के मौके पर अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ भी एक खास तस्वीर शेयर की. इसमें दोनों बहनें पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं. दोनों का ट्रेडिशनल लुक काफी सिंपल और खूबसूरत है. करीना कैमरे से दूसरी तरफ देख रही हैं, जबकि करिश्मा आंखें बंद करके पोज देती दिखाई दे रही हैं. (फोटो साभार-instagram@kareenakapoorkhan)

इस तस्वीर के साथ करीना ने छोटा सा कैप्शन लिखा, ‘बहन के साथ दिवाली’. करीना और करिश्मा अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. फैंस को भी कपूर सिस्टर्स की यह जोड़ी खूब पसंद आती है. (फोटो साभार-instagram@kareenakapoorkhan)

करीना पहले भी करिश्मा की तारीफ कर चुकी हैं. उन्होंने एक बार करिश्मा को कपूर और पटौदी परिवार का आधार बताया था. करीना के मुताबिक, परिवार के लोग अक्सर किसी सलाह या मार्गदर्शन के लिए करिश्मा के पास जाते हैं. दोनों बहनें अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी परिवार के साथ समय बिताने का मौका निकालती हैं. (फोटो साभार-instagram@kareenakapoorkhan)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link