गोवर्धन बाबा की पूजा में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, नोट करें पूजा सामग्री लिस्ट
Last Updated:
Govardhan Puja Samagri List 2026: गोवर्धन पूजा का पावन पर्व नजदीक आ गया है. इस दिन गोवर्धन महाराज की पूजा का विशेष महत्व होता है. यदि आप भी पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको पूजन सामग्री की सही जानकारी होनी चाहिए. पूजा में किसी भी तरह की कमी न रह जाए, इसके लिए जरूरी है कि आप आज ही बाजार से सभी आवश्यक सामान मंगवा लें. यहां देखें गोवर्धन पूजा की संपूर्ण और विस्तृत पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट, ताकि आपकी पूजा विधि-विधान से संपन्न हो सके.
Govardhan Puja Samagri List 2026: 10 नवंबर दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी, हर साल यह पर्व कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरूप की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोवर्धन महाराज की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है. इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की जाती है. साथ ही भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है. अगर आप भी गोवर्धन पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले ही बाजार से पूजन सामग्री मंगवा लें. ताकि पूजा में किसी भी तरह को कोई विघ्न ना आए. कई बार पूजा के समय याद आता है कि अरे यह सामान तो रह गया. इसलिए नोट करें गोवर्धन पूजन का संपूर्ण पूजा सामग्री लिस्ट…
गोवर्धन पूजा की सामान्य सामग्री
- गाय का गोबर
- रोली या कुमकुम
- हल्दी
- अक्षत (साबुत चावल)
- फूल और फूलों की माला
- तुलसी दल
- दूर्वा
- धूप और अगरबत्ती
- कपूर
- घी का दीपक
- रुई की बत्ती
- कलावा या मौली
- चंदन
- गंगाजल
- पंचामृत
- शहद
- दूध
- दही
- 1घी
- शक्कर या मिश्री
गोवर्धन पर्वत बनाने और सजाने की सामग्री
- गाय का ताजा गोबर
- फूल और पत्तियां
- दूर्वा घास
- रंगोली के रंग
- रोली और हल्दी
- मिट्टी का दीपक
- छोटी लकड़ी या सजावटी सामग्री
- भगवान श्रीकृष्ण की छोटी प्रतिमा या तस्वीर
गौमाता की पूजा की सामग्री
- रोली और हल्दी
- फूलों की माला
- गुड़
- हरा चारा
- केला और मौसमी फल
- स्वच्छ जल
- अक्षत
गोवर्धन पूजा 2026
गोवर्धन पूजा में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा करना, भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाना और गौमाता की सेवा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि गोवर्धन महाराज की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. साथ ही सभी ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है. इसलिए पूजा से पहले सभी जरूरी सामग्री जुटा लें, ताकि पूजा के समय किसी चीज की कमी ना रहे.