भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड बड़ा झटका, चोट के कारण पूरी से बाहर हुआ ये स्टार

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड बड़ा झटका, चोट के कारण पूरी से बाहर हुआ ये स्टार


नई दिल्ली: भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम चोटिल खिलाड़ियों की परेशान है. टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ अब आखिरी दो वनडे मैचों में भी नहीं खेलेंगे. फर्ग्यूसन को टी20 सीरीज के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसके बाद वह पहले तीन वनडे से बाहर हुए थे. फर्ग्यूसन के अलावा वेलिंगटन वनडे में हेलमेट पर गेंद लगने के बाद ब्लेयर टिकनर सात दिन के अनिवार्य स्टैंड-डाउन से गुजरेंगे.

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पुष्टि की है कि फर्ग्यूसन दाहिने पैर की पिंडली में लगी हल्की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क, जिन्हें आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था उन्हें हैमिल्टन में तीसरे वनडे से पहले टिकनर के कवर के रूप में भी बुलाया गया है.

चौथे वनडे में वापसी कर सकते हैं मैट हेनरी

बता दें कि सीरीज शुरू होने से पहले डेवॉन कॉनवे के साथ टकराने के बाद मैट हेनरी को माउंट माउंगानुई में चौथे वनडे से वापसी की उम्मीद है. हेनरी को कनकशन से मुक्त कर दिया गया था, हालांकि दूसरे टी20 के दौरान उनकी दाहिनी जांघ में भी हल्की चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वनडे सीरीज के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए हैं.

टीम के 5 खिलाड़ी टेस्ट के लिए जाएंगे वेलिंग्टन

हेनरी और काइल जैमिसन, जिन्हें तीसरे वनडे के बाद वेलिंगटन में टेस्ट कैंप से जुड़ना था, अब चौथे मैच के लिए भी रुकेंगे. इसके अलावा टॉम लैथम, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स और नाथन स्मिथ तीसरे वनडे के अगले दिन यानी बुधवार को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन रवाना होंगे. टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा जल्द ही की जानी है.

वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो की स्थिति

पांच मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड इस समय भारत से 0-2 से पीछे चल रहा है और उसे सीरीज बचाने के लिए बाकी मैच जीतने ही होंगे. इससे पहले टी20 सरीरीज में भी उसे 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था. मेजबान टीम को कई खिलाड़ियों की चोटों से जूझना पड़ा है; कनकशन के कारण कॉनवे सीरीज से बाहर हैं, जबकि रचिन रवींद्र (कंधे की चोट) और मार्क चैपमैन (हैमस्ट्रिंग) भी चोटों के कारण उपलब्ध नहीं हैं.

तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, काइल जैमिसन, निक केली, टॉम लैथम, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफ़र्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग.

चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमिसन, निक केली, टिम सीफर्ट, विल यंग.



Source link