Deeg News: चुनावी रंजिश में घर पर 200 लोगों का धावा, पथराव और फायरिंग से दहला डीग का गंगोरा गांव

Deeg News: चुनावी रंजिश में घर पर 200 लोगों का धावा, पथराव और फायरिंग से दहला डीग का गंगोरा गांव


Last Updated:

Deeg Election Related Enmity Case: राजस्थान के डीग जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गंगोरा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश हिंसक रूप धारण कर लिया. चुनाव में इमरान वकील ने फौजी को हराया था. पीड़ित शौकत के परिवार का आरोप है कि उन्होंने चुनाव में फौजी को वोट दिया था, इसी रंजिश में इमरान पक्ष के करीब 200 लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने पथराव और तोड़फोड़ करने के साथ फायरिंग भी की. घटना में अनीसता शौकत और शाहरुख उर्फ कैफ घायल हो गए. पीड़ित परिवार का दावा है कि दोनों के शरीर पर छर्रे लगे हैं. परिवार का कहना है कि उन्होंने चुनाव के बाद विवाद खत्म करने और सुलह करने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद हमला किया गया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

Zoom

डीग जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गंगोरा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश हिंसक रूप धारण कर लिया

डीग. राजस्थान में पंचायत चुनाव की ज्यों-ज्यों तस्वीरें साफ हो रही है, वैसे-वैसे चुनावी रंजिश के के चलते हिंसक झड़प भी बढ़ गई है. ताजा मामला डीग जिले से सामने आया है. जहां पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटना हुई है. डीग जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गंगोरा गांव में सरपंच चुनाव की हार-जीत को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट, पथराव और फायरिंग तक की नौबत आ गई. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके घर को निशाना बनाया.

हमले के दौरान घर पर पथराव किया गया, सामान में तोड़फोड़ की गई और गोलियां चलाई गई. घटना में दो लोग घायल हुए हैं. पीड़ित पक्ष का दावा है कि घायलों के शरीर पर छर्रे लगे हैं. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि गंगोरा गांव में सरपंच पद के चुनाव में इमरान वकील और फौजी आमने-सामने थे. चुनाव परिणाम में इमरान वकील ने जीत दर्ज की, जबकि फौजी को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से ही गांव में दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर तनाव होने का आरोप है. पीड़ित शौकत के परिवार का कहना है कि उन्होंने चुनाव के दौरान फौजी का समर्थन किया था और उसे ही वोट दिया था. इसी बात को लेकर इमरान पक्ष के लोग उनसे नाराज थे.

घर पर अचानक पहुंचे 200 लोग, पथराव और फायरिंग का आरोप

पीड़ित परिवार के मुताबिक चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने विवाद को खत्म करने और आपसी सुलह करने की कोशिश की थी. परिवार का कहना है कि वे चुनावी हार-जीत को पीछे छोड़कर गांव में शांति बनाए रखना चाहते थे, लेकिन इसके बावजूद उनके परिवार को निशाना बनाया गया. आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग अचानक उनके घर पहुंच गए और हमला कर दिया. पीड़ित पक्ष का दावा है कि हमले के दौरान करीब 200 लोग मौके पर मौजूद थे. हमलावरों ने घर पर पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद घर में रखे सामान में तोड़फोड़ की गई और फायरिंग भी की गई. अचानक हुए इस हमले से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया और घर को निशाना बनाते हुए हमला किया.

दो लोगों को लगे छर्रे, गांव में तनाव का माहौल

इस घटना में अनीसता शौकत और शाहरुख उर्फ कैफ चोटिल हो गए. पीड़ित परिवार का कहना है कि दोनों के शरीर पर छर्रे लगे हैं. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. चुनावी परिणाम के बाद शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है. पीड़ित परिवार ने पूरे प्रकरण को चुनावी रंजिश से जुड़ा बताते हुए दूसरे पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि जब उन्होंने चुनाव के बाद आपसी विवाद समाप्त करने और सुलह करने की कोशिश की थी, तब भी उन पर हमला किया गया. उनका आरोप है कि चुनाव में किस उम्मीदवार को वोट दिया गया, इसी बात को लेकर परिवार को निशाना बनाया गया. फिलहाल चुनावी रंजिश और उसके बाद पैदा हुए तनाव के कारण गांव में महौल तनावपूर्ण है.



Source link