MP-CG TOP NEWS: मुख्यमंत्री आज उज्जैन, भोपाल और इंदौर के दौरे पर, गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल

MP-CG TOP NEWS: मुख्यमंत्री आज उज्जैन, भोपाल और इंदौर के दौरे पर, गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल


MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें… 

मुख्यमंत्री आज उज्जैन, भोपाल और इंदौर के दौरे पर, गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री आज उज्जैन, भोपाल और इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे. सुबह 9:30 बजे उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 12:25 से 12:30 बजे के बीच भोपाल के रवीन्द्र भवन पहुंचकर पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. दोपहर 2:25 से 2:40 बजे के बीच इंदौर जिले के ग्राम आशापुरा पहुंचकर कामधेनु गौशाला का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद दोपहर 3:30 से 3:55 बजे के बीच हेलीकॉप्टर से उज्जैन के हासमपुरा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंग.

दीपावली पर दीये से लगी आग, देखते ही देखते फ्लैट जलकर खाक; लाखों का नुकसान
भोपाल के गांधी नगर स्थित ग्रीन वे कॉलोनी की एक मल्टी के फर्स्ट फ्लोर पर बने फ्लैट में दीपावली के दिन भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि घर में जलाए गए दीये से पर्दे में आग लगी, जो कुछ ही मिनटों में पूरे फ्लैट में फैल गई. सूचना मिलते ही नगर निगम की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर फाइटर पंकज यादव ने टीम के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे में घर का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, किचन का सामान, लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए. राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त परिवार घर पर मौजूद नहीं था. वहीं, रहवासियों ने मल्टी में पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कई बार बिल्डर को शिकायत देने के बावजूद सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के ग्राम भूईयापानी पहुंचेंगे. वे दोपहर 1:10 बजे गांव पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दोपहर 3:10 बजे तक कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद करीब 3:30 बजे वापस बगिया लौट जाएंगे.

आंबेडकर अस्पताल की ओपीडी आज भी रहेगी बंद, इमरजेंसी सेवाएं जारी
रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में आज भी ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 10 नवंबर से नियमित ओपीडी दोबारा शुरू होगी. हालांकि, इस दौरान मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी विभाग पहले की तरह चालू रहेगा.

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से मिलेंगे ऑनलाइन टोकन
छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से 15 जनवरी तक होगी. किसानों के लिए 10 नवंबर से टोकन जारी किए जाएंगे. किसान घर बैठे मोबाइल पर ‘तुंहर टोकन’ ऐप के जरिए ऑनलाइन टोकन बुक कर सकेंगे. कुल टोकन में 70 प्रतिशत मोबाइल ऐप और 30 प्रतिशत समितियों के माध्यम से जारी होंगे. किसान अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी का दिन चुन सकेंगे. प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी. नई व्यवस्था से किसानों को समितियों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी.

15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे. उनके साथ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी मौजूद रहेंगी. दोनों नेता रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन का यह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा. कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी रहेगी.

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट के आसार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. अगले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहेगा. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, रायपुर और माना में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

दीपावली पर दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी कार; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
गरियाबंद जिले के राजिम स्थित टीला एनीकट में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय बेटे विकास और 21 वर्षीय बेटी पुरवा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि परिवार दीपावली मनाने रायपुर से अपने घर लौट रहा था. हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की जान चली गई. घटना के बाद पसौद गांव में मातम पसरा हुआ है. सूचना मिलते ही चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है.

छपारा में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलकर 6 लोगों की दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा नगर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. महावीर वार्ड के जैन मोहल्ले में सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि हादसे में 6 लोगों की जलकर मौत हो गई. मकान से निकाले गए शवों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. इस दर्दनाक हादसे से पूरे छपारा नगर में शोक का माहौल है.



Source link