Last Updated:
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में राम बने रणबीर कपूर की तारीफ हुई. यश रावण के रोल में खूब जंचे. सीता के किरदार में साई पल्लवी ने शानदार काम किया, मगर उन्हें युद्ध के मैदान में लड़ते देखकर कई लोगों ने सवाल उठाए. दीपिका चिखलिया ने भी उन दृश्यों पर रिएक्शन दिया है, जिन पर अब खूब चर्चा हो रही है. दीपिका चिखलिया रामानंद सागर की ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुई थीं.
नई दिल्ली: नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट वन’ को दुनिया भर में सराहा जा रहा है. फिल्म की भव्यता ने हर किसी ध्यान खींचा. राम-सीता के किरदारों में रणबीर कपूर-साई पल्लवी को खूब प्यार मिल रहा है, मगर फिल्म के उस सीन पर खूब चर्चा हो रही है, जिसमें माता सीता लड़ते हुए नजर आ रही हैं. सीन को लेकर सभी के मत अलग-अलग हैं. रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी अपना रिएक्शन दिया है. (फोटो साभार: IMDb/Instagram@dipikachikhliatopiwala)
नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट वन’ में साई पल्लवी को सीता के किरदार में युद्ध करते हुए दिखाया गया है. जहां कुछ दर्शकों ने इस फिल्मांकन की तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि यह उस रामायण से अलग है जिसे वे जानते हैं. एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी उस जमात में शामिल हैं, जिन्हें सीता के लड़ने वाले सीन से आपत्ति है. उन्होंने कहा कि उन्हें ‘रामायण’ के उन वर्जन्स में ऐसे सीन याद नहीं हैं, जिन्हें उन्होंने पढ़ा है या जिन पर उन्होंने काम किया है.
(फोटो साभार: IMDb)
हालांकि, दिग्गज हीरोइन ने फिल्ममेकर्स के नजरिए को पूरी तरह खारिज नहीं किया. उन्होंने माना कि ‘रामायण’ के कई अलग-अलग वर्जन मौजूद हैं, जिनमें काफी अंतर हो सकता है. ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ को दिए इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया से एक्शन सीन के बारे में पूछा गया, तो वे बोलीं, ‘हां मैंने इंस्टाग्राम पर वो एक्शन सीन देखा. सच कहूं तो मुझे नहीं पता. वाल्मीकि की रामायण और तुलसीदास की रामायण जो हमारे वाले सीरियल ‘रामायण’ का आधार थी, मुझे याद नहीं कि उनमें कहीं भी ऐसे सीन थे.’ (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
दीपिका चिखलिया आगे कहती हैं, ‘हमारे देश में 300 से भी ज्यादा रामायणें मौजूद हैं. हर कहानी, हर रामायण दूसरी से थोड़ी अलग है. इसलिए हो सकता है कि उन्होंने किसी ऐसी ‘रामायण’ से कुछ लिया हो, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है.’ (फोटो साभार: IMDb)
दीपिका चिखलिया का ‘रामायण’ के सीन को लेकर जवाब काफी नपा-तुला था. उन्होंने सीधे तौर पर इसके सही या गलत होने पर सवाल उठाने के बजाय माना कि उनकी समझ उन ग्रंथों पर आधारित है, जिनसे रामानंद सागर ने अपना अडैप्टेशन तैयार किया था. (फोटो साभार: IMDb)
दिलचस्प बात यह है कि दीपिका ने यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक तिवारी की पूरी फिल्म नहीं देखी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सिर्फ वह एक्शन सीक्वेंस देखा था और दिवाली के बाद पूरी ‘रामायण’ देखने का इरादा रखती हैं. (फोटो साभार: IMDb)
‘रामायण’ पर बहस तब शुरू हुई, जब दर्शकों ने सीता बनी साई पल्लवी को एक्शन सीक्वेंस करते देखा, जिसमें खर-दूषण की सेना के साथ उनका मुकाबला भी शामिल था. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह फिल्मांकन महाकाव्य के प्रचलित किस्सों के अनुरूप है, जबकि अन्य लोगों ने सीता के चरित्र के एक अलग पहलू को दिखाने के इस फैसले का बचाव किया. (फोटो साभार: IMDb)
नितेश तिवारी ने फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से पहले ही क्रिएटिव च्वॉइस के बारे में बात की थी. निर्देशक ने लॉस एंजिल्स प्रीमियर में ग्लोबल मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह सीन ‘अद्भुत रामायण’ से प्रेरित है, जिसमें सीता को दिव्य स्त्री शक्ति के एक शक्तिशाली रूप में दिखाया गया है. इस वर्जन में सीता ‘हजार सिर वाले रावण को हराने के लिए महाकाली जैसा उग्र रूप धारण करती हैं. हालांकि यह प्रसंग नितेश तिवारी की फिल्म में दिखाए गए युद्ध से अलग है. (फोटो साभार: IMDb)