Best Diesel SUV With 4×4 Engine: इंडियन ऑटो मार्केट में जब दमदार टॉर्क, लंबी दूरी के सफर और दुर्गम रास्तों को फतह करने की बात आती है, तो डीजल 4×4 (या 4WD) एसयूवी का कोई मुकाबला नहीं होता. ऑफ-रोडिंग के शौकीनों और हाईवे क्रूजरों के लिए डीजल इंजन की लो-एंड टॉर्क और 4-व्हील ड्राइव का तालमेल सबसे मुफीद माना जाता है. इस सेगमेंट में आज ग्राहकों के पास रफ-एंड-टफ ऑफ-रोडर्स से लेकर हाई-एंड लग्जरी और प्रीमियम 7-सीटर गाड़ियों तक के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं.
महिंद्रा थार रॉक्स अपनी 5-डोर व्यावहारिकता से धूम मचा रही है, तो फोर्स गुरखा ठेठ क्लासिक ऑफ-रोडिंग DNA पेश करती है. दूसरी तरफ, जीप कम्पास प्रीमियम ऑन-रोड व ऑफ-रोड संतुलन देती है, टोयोटा फॉर्च्यूनर बेजोड़ विश्वसनीयता का प्रतीक बनी हुई है और एमजी मैजेस्टर सेगमेंट में तकनीक व लग्जरी का नया बेंचमार्क स्थापित करती है. आइए, इन 5 सबसे बेस्ट डीजल 4X4 SUVs के बारे में जानते हैं.
Mahindra Thar Roxx एक लाइफस्टाइल SUV है.
Mahindra Thar Roxx
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और लेवल-2 ADAS शामिल हैं. इसमें 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो 175 PS की पावर और 400 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये एसयूवी 12 से 15 किमी/लीटर का औसत माइलेज देती है.
Force Gurkha में मर्सिडीज-बेंज सोर्स्ड इंजन है.
Force Gurkha
सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, TPMS और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. इसमें 2.6 लीटर 4-सिलेंडर मर्सिडीज-डिराइव्ड डीजल इंजन है, जो 138 bhp पावर और 320 Nm टॉर्क देता है. इसका माइलेज करीब 11 से 12.4 किमी/लीटर रहता है.
Jeep Compass भी डीजल इंजन के साथ आने वाली अच्छी SUV है.
Jeep Compass
सेफ्टी में 5-स्टार NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स और ऑल-टेरेन सेलेक्ट ट्रैक सिस्टम दिए गए हैं. 2.0-लीटर मल्टीजेट II टर्बो डीजल इंजन 170 hp पावर और 350 Nm टॉर्क बनाता है, जो 14 से 15.3 किमी/लीटर माइलेज देता है.
Toyota Fortuner को लोग स्टेटस सिंबल के रूप में खरीदते हैं.
Toyota Fortuner
सेफ्टी के लिहाज से 7 एयरबैग्स, VSC, हिल-असिस्ट और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है. इसमें 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन है, जो 201 bhp की पावर और 500 Nm (AT) टॉर्क देता है. इसका माइलेज 12 से 14.2 किमी/लीटर के बीच रहता है.
MG Majestor बेहतरीन इंजन के साथ लग्जरी ऑफर करती है.
MG Majestor
इसमें लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और 10 टेरेन मोड्स के साथ ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक मौजूद हैं. इसका 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन 212 bhp पावर और 478.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये 11 से 13.9 किमी/लीटर का माइलेज देती है.