ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये 4X4 डीजल SUV, कीमत मात्र ₹19.42 लाख से शुरू

ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये 4X4 डीजल SUV, कीमत मात्र ₹19.42 लाख से शुरू


Best Diesel SUV With 4×4 Engine: इंडियन ऑटो मार्केट में जब दमदार टॉर्क, लंबी दूरी के सफर और दुर्गम रास्तों को फतह करने की बात आती है, तो डीजल 4×4 (या 4WD) एसयूवी का कोई मुकाबला नहीं होता. ऑफ-रोडिंग के शौकीनों और हाईवे क्रूजरों के लिए डीजल इंजन की लो-एंड टॉर्क और 4-व्हील ड्राइव का तालमेल सबसे मुफीद माना जाता है. इस सेगमेंट में आज ग्राहकों के पास रफ-एंड-टफ ऑफ-रोडर्स से लेकर हाई-एंड लग्जरी और प्रीमियम 7-सीटर गाड़ियों तक के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं.

महिंद्रा थार रॉक्स अपनी 5-डोर व्यावहारिकता से धूम मचा रही है, तो फोर्स गुरखा ठेठ क्लासिक ऑफ-रोडिंग DNA पेश करती है. दूसरी तरफ, जीप कम्पास प्रीमियम ऑन-रोड व ऑफ-रोड संतुलन देती है, टोयोटा फॉर्च्यूनर बेजोड़ विश्वसनीयता का प्रतीक बनी हुई है और एमजी मैजेस्टर सेगमेंट में तकनीक व लग्जरी का नया बेंचमार्क स्थापित करती है. आइए, इन 5 सबसे बेस्ट डीजल 4X4 SUVs के बारे में जानते हैं.

Mahindra Thar Roxx एक लाइफस्टाइल SUV है.

Mahindra Thar Roxx

थार रॉक्स 4×4 की एक्स-शोरूम कीमत 19.42 लाख से 23.53 लाख रुपये तक है. बॉक्सी रेट्रो लुक, 5-डोर प्रोफाइल और सी-पिलर माउंटेड रियर डोर हैंडल इसे दमदार रोड प्रजेंस देते हैं. केबिन में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और लेवल-2 ADAS शामिल हैं. इसमें 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो 175 PS की पावर और 400 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये एसयूवी 12 से 15 किमी/लीटर का औसत माइलेज देती है.

Force Gurkha में मर्सिडीज-बेंज सोर्स्ड इंजन है.

Force Gurkha

फोर्स गुरखा 4×4 की एक्स-शोरूम कीमत 15.10 लाख से 17.83 लाख रुपये के बीच है. इसका डिजाइन मर्सिडीज जी-वैगन से इंस्पायर्ड बॉक्सी लुक, फैक्ट्री-फिटेड स्नोर्कल और 18-इंच अलॉय व्हील्स से लैस है. इंटीरियर व्यावहारिक है, जिसमें 7-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और 4 या 7-सीटर लेआउट मिलता है.

सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, TPMS और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. इसमें 2.6 लीटर 4-सिलेंडर मर्सिडीज-डिराइव्ड डीजल इंजन है, जो 138 bhp पावर और 320 Nm टॉर्क देता है. इसका माइलेज करीब 11 से 12.4 किमी/लीटर रहता है.

Jeep Compass भी डीजल इंजन के साथ आने वाली अच्छी SUV है.

Jeep Compass

कम्पास 4×4 डीजल (मॉडल S/ट्रैक एडिशन) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 28 लाख से 30.95 लाख रुपये तक जाती है. इसका डिजाइन मॉडर्न 7-स्लैट ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलैंप्स और एरोडायनामिक कर्व्स के साथ काफी प्रीमियम है. केबिन में 10.1-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो, वेंटिलेटेड सीट्स और प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री मिलती है.

सेफ्टी में 5-स्टार NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स और ऑल-टेरेन सेलेक्ट ट्रैक सिस्टम दिए गए हैं. 2.0-लीटर मल्टीजेट II टर्बो डीजल इंजन 170 hp पावर और 350 Nm टॉर्क बनाता है, जो 14 से 15.3 किमी/लीटर माइलेज देता है.

Toyota Fortuner को लोग स्टेटस सिंबल के रूप में खरीदते हैं.

Toyota Fortuner

फॉर्च्यूनर 4×4 डीजल की एक्स-शोरूम कीमत 39.35 लाख से 50.46 लाख रुपये (GR-S/लीजेंडर सहित) तक है. इसकी मस्कुलर फ्रंट ग्रिल, ऊंची राइड-हाइट और आक्रामक रुख इसे भारी रोड प्रजेंस देते हैं. अंदर 7-सीटर लेआउट, 8-इंच इंफोटेनमेंट, वेंटिलेटेड सीट्स और JBL साउंड सिस्टम मिलते हैं.

सेफ्टी के लिहाज से 7 एयरबैग्स, VSC, हिल-असिस्ट और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है. इसमें 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन है, जो 201 bhp की पावर और 500 Nm (AT) टॉर्क देता है. इसका माइलेज 12 से 14.2 किमी/लीटर के बीच रहता है.

MG Majestor बेहतरीन इंजन के साथ लग्जरी ऑफर करती है.

MG Majestor

मैजेस्टर 4×4 की एक्स-शोरूम कीमत 42.49 लाख से 44.99 लाख रुपये तक है. 5 मीटर से लंबी इस फुल-साइज एसयूवी में बोल्ड क्रोम ग्रिल, मैट्रिक्स हेडलैंप्स और बड़ा बॉडी स्टांस मिलता है. केबिन में 12.3-इंच टचस्क्रीन, मसाज व हीटिंग सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 6/7-सीट विकल्प मिलते हैं.

इसमें लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और 10 टेरेन मोड्स के साथ ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक मौजूद हैं. इसका 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन 212 bhp पावर और 478.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये 11 से 13.9 किमी/लीटर का माइलेज देती है.



Source link