Last Updated:
Bastar Gol Bazar Diwali Decoration: बस्तर के गोल बाजार में दिवाली की तैयारी के तहत रेडीमेड फूलों और सजावट के सामानों की दुकानें सज चुकी हैं. बाजार में कपड़े और प्लास्टिक से बने फूलों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं.
Bastar Gol Bazar Diwali Decoration: बस्तर के गोल बाजार में दिवाली की तैयारी के तहत रेडीमेड फूलों और सजावट के सामानों की दुकानें सज चुकी हैं. बाजार में कपड़े और प्लास्टिक से बने फूलों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग अपने घरों को सजाने के लिए खरीद रहे हैं.
दीवाली के त्योहार को देखते हुए बस्तर के गोल बाजार में घर की सजावट के लिए रेडीमेड फूलों की दुकानें सज गई हैं. यहां करीब 20 से 30 दुकानें लाइन से लगी हुई हैं जहां रंग-बिरंगे कपड़े और प्लास्टिक से बने फूलों के अलावा विभिन्न प्रकार के लटकन भी मिल रहे हैं. अलग-अलग गांवों से भी लोग यहां सामान बेचने पहुंचे हैं.
विक्रेता का क्या कहना है
लोकल 18 की टीम ने फूल विक्रेता भावेश तिवारी से बातचीत की. भावेश तिवारी ने बताया कि उनके पास गेट, दरवाजे और पूजा स्थल पर लगाने के लिए रेडीमेड फूलों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं. लटकन की कीमत 30 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक है, जबकि घर सजाने के लिए 400 से 500 रुपये तक के फूल उपलब्ध हैं. लोग अपनी पसंद के अनुसार लाल, पीले और हरे रंग के फूल खरीद रहे हैं.
फूलों की खासियत
विक्रेता के अनुसार उनके यहां बिकने वाले करीब 90 प्रतिशत फूल कपड़े से बने हैं. ये वॉशेबल होते हैं जिन्हें धोकर तीन से चार साल तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. ये किफायती दरों पर उपलब्ध हैं और लंबे समय तक चलते हैं.
बाजार की स्थिति
इस बार बारिश कम होने के कारण बाजार की स्थिति अच्छी चल रही है और लोग अपनी पसंद और शौक के अनुसार सजावट का सामान खरीदकर अपने घरों की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं.