Last Updated:
Meerut Picnic Spot: दीपावली की छुट्टियों में घूमने के लिए मेरठ के सरधना स्थित दो सौ साल पुराना ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च एक बेहतरीन विकल्प है. संगमरमर से बने इस चर्च का निर्माण बेगम समरू ने कराया था. सरधना के ऐतिहासिक चर्च घूमना चाहते हैं. तो आप सभी को मेरठ के भैसाली बस अड्डे या फिर बेगमपुल से आसानी से बस उपलब्ध हो जाएगी. जिसमें की मात्र ₹50 रुपए के किराया में ही आप सरधना ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च पहुंच सकते हैं. जहां पर आप चर्च की भव्यता का आनंद ले सकते हैं. साथ ही अगर आप दिल्ली से आना चाहते हैं. सराय काले खां से आप नमो भारत ट्रेन में बैठकर भी मेरठ बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पहुंच सकते हैं. यहां से इसके बाद आपको बस उपलब्ध हो जाएगी.
अगर आप भी दीपावली की छुट्टियों के अवसर पर घूमने का मन बना रहे हैं. ऐसी जगह जाना चाहते हैं. जहां आपको घूमकर भी अच्छा लगे. साथ ही आप ऐतिहासिक और पुरानी विरासत को भी देख सके. तो ऐसे सभी लोगों के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ से लगभग 30 किलोमीटर दूर सरधना स्थित कैथोलिक चर्च बेहद खास साबित हो सकती है.
दरअसल सरधना के ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च की अगर बात की जाए तो यह लगभग 200 से भी अधिक साल पुरानी है. इसकी खूबसूरती और भव्यता लोगों को काफी आकर्षित करती है. जिस तरह से लोग ताजमहल देखने जाते हैं. वहां संगमरमर का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. उसी तरह का नजारा आपको ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में भी देखने को मिलेगा.
सरधना चर्च के जानकार राजू बताते हैं कि कैथोलिक चर्च की अगर बात की जाए तो यह संगमरमर और वास्तुकला का बेजोड़ संगम है. जितना खूबसूरत यह आपको बाहर से दिखता है. उससे भी ज्यादा खूबसूरत ही है आपको अंदर से दिखाई देगा. जैसे ही आप इसमें प्रवेश करेंगे. तो आप इसकी खूबसूरती और बनावट को देखकर काफी खुश हो जाएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दरअसल ऐतिहासिक सरधना चर्च के निर्माण की बात करें तो इसके निर्माण कार्य में मेजर एंथोनी ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनके मार्गदर्शन में ही उस दौर के सबसे महंगे मिस्त्री के द्वारा चर्च का निर्माण कार्य कराया था. वर्ष 1809 में यह निर्माण कार्य शुरू हुआ था. इसके पश्चात वर्ष 1822 में पूरी तरीके से समाप्त हुआ था. लगभग 11 साल तक इसके निर्माण कार्य में जो कार्य किया गया था, वह इसकी अद्भुत कार्य शैली में दिखाई देता है.
सरधना की चर्च में जैसे ही आप मुख्य द्वार में प्रवेश करेंगे. तो आपके यहां ईसाई धर्म से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रतिमाएं भी लगी हुई देखने को मिलेगी. जो कहीं ना कहीं परिसर की भव्यता को और भी चार चांद लगाते हैं. क्योंकि जिस तरीके से इन प्रतिमाओं को बनाया गया है. वह भी अद्भुत कार्यशैली है. इसी तरह की प्रतिमाएं आपको चर्च परिसर के अंदर भी देखने को मिलेगी. साथ ही यहां पर लोग माता मरियम से प्रार्थना करते हुए दिखाई देते हैं.
चर्च की अगर बात की जाए तो इससे कई तरह की मान्यताएं भी जुड़ी हुई है. कहा जाता है कि एक बार महिला अपने विचार बीमार बच्चों को दिखाने के लिए इधर उधर भटक रही थी. लेकिन कोई भी डॉक्टर उसका उपचार करने को तैयार नहीं था. जिसके पश्चात वह चर्च पहुंची. वहा माता मरियम से प्रार्थना करने लगी. कहा जाता है प्रार्थना करने के कुछ ही देर पश्चात उसका बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया था. तब से लेकर अब तक कि यहां माता मरियम से लोग प्रार्थना करते हुए दिखाई देते हैं.
भले ही चर्च से सीधा नाता ईसाई धर्म का जुड़ा हुआ हो. लेकिन चर्च के निर्माण कार्य में मुस्लिम महिला बेगम समरू उर्फ फरजाना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी. उस दौर की बेगम समरू उर्फ फरजाना ने इसका निर्माण कार्य कराया था. जिसके लिए उन्होंने मेजर एंथोनी का चयन किया था. एंथोनी द्वारा इसके निर्माण कार्य में वास्तुकला का बेहद खास ध्यान रखा था.
बताते चले की आप भी सरधना के ऐतिहासिक चर्च घूमना चाहते हैं. तो आप सभी को मेरठ के भैसाली बस अड्डे या फिर बेगमपुल से आसानी से बस उपलब्ध हो जाएगी. जिसमें की मात्र ₹50 रुपए के किराया में ही आप सरधना ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च पहुंच सकते हैं. जहां पर आप चर्च की भव्यता का आनंद ले सकते हैं. साथ ही अगर आप दिल्ली से आना चाहते हैं. सराय काले खां से आप नमो भारत ट्रेन में बैठकर भी मेरठ बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पहुंच सकते हैं. यहां से इसके बाद आपको बस उपलब्ध हो जाएगी.