Last Updated:
Rishikesh News: पहाड़ी महिलाओं के पारंपरिक गहनों में नथ का अपना एक खास स्थान है. शादी हो या कोई मांगलिक अवसर, पहाड़ी नथ महिलाओं के श्रृंगार का खास हिस्सा रही है. दूर से ही अपनी खूबसूरती और अलग बनावट के कारण यह लोगों का ध्यान खींचती है. खास बात यह है कि गढ़वाल और कुमाऊं की नथ देखने में भले ही एक जैसी लगती हो लेकिन यह एक जैसी नहीं होतीं. दोनों की बनावट, आकार और पहनने का तरीका इन्हें एक-दूसरे से अलग पहचान देता है.
ऋषिकेश: उत्तराखंड की पहाड़ी महिलाओं के पारंपरिक गहनों में नथ का अपना एक खास स्थान है. शादी हो या कोई मांगलिक अवसर, पहाड़ी नथ महिलाओं के श्रृंगार का खास हिस्सा रही है. दूर से ही अपनी खूबसूरती और अलग बनावट के कारण यह लोगों का ध्यान खींचती है. खास बात यह है कि गढ़वाल और कुमाऊं की नथ देखने में भले ही एक जैसी लगती हो लेकिन यह एक जैसी नहीं होतीं. दोनों की बनावट, आकार और पहनने का तरीका इन्हें एक-दूसरे से अलग पहचान देता है.
पहाड़ी नाथ होता है खास
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर स्थित भोला ज्वेलर्स के मालिक अश्विनी भोला ने बताया कि सामान्य नथ और पहाड़ी नथ में सबसे बड़ा अंतर उनकी बनावट और उन्हें तैयार करने के तरीके में देखने को मिलता है. आमतौर पर बाजार में मिलने वाली नथ का डिजाइन काफी साधारण होता है, जबकि पहाड़ी नथ में हाथों की बारीक कारीगरी देखने को मिलती है. इसे बनाने में छोटे-छोटे मोतियों का इस्तेमाल किया जाता है और हर मोती को बड़ी सावधानी से सजाया जाता है. इसकी गोल बनावट, पारंपरिक डिजाइन और बारीक काम इसे बाकी नथों से अलग बनाते हैं. पहाड़ी नथ को तैयार करने में कारीगर काफी समय और मेहनत लगाते हैं, क्योंकि इसका हर हिस्सा हाथ से सजाया जाता है. यही वजह है कि यह देखने में बहुत खूबसूरत लगती है.
गढ़वाली नथ और कुमाऊं नथ की डिजाइन एक जैसी होती है
वहीं उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी नथ मुख्य रूप से दो तरह की होती हैं, गढ़वाली नथ और कुमाऊंनी नथ. देखने में दोनों का डिजाइन और बनावट काफी हद तक एक जैसी लगती है, लेकिन इनके रंगों में एक खास अंतर होता है, जो इन्हें अलग पहचान देता है. गढ़वाली नथ में पीले रंग का काम किया जाता है, जबकि कुमाऊंनी नथ में इसी डिजाइन पर गेरू की कोटिंग की जाती है, जिससे उसमें हल्का नारंगी रंग दिखाई देता है. यही छोटा सी चीज दोनों नथों की पहचान बन जाता है. इन नथों की खूबसूरती सिर्फ इनके रंगों में ही नहीं, बल्कि इन्हें तैयार करने के तरीके में भी छिपी है. दोनों में मोतियों को बड़ी बारीकी से हाथों से सजाया जाता है. इस काम में कारीगरों की मेहनत और हुनर साफ दिखाई देता है.