दोस्‍त की बेटी से लगा बैठा दिल, शादी का प्रोपोजल रिजेक्‍ट हुआ तो किया कांड – Married uttar pradesh man fell in love with friend daughter took shocking

दोस्‍त की बेटी से लगा बैठा दिल, शादी का प्रोपोजल रिजेक्‍ट हुआ तो किया कांड – Married uttar pradesh man fell in love with friend daughter took shocking


होमताजा खबरDelhi

दोस्‍त की बेटी से लगा बैठा दिल, शादी का प्रोपोजल रिजेक्‍ट हुआ तो किया कांड

Last Updated:

Love Story: प्‍यार अगर आपसी विश्‍वास और सहमति पर आधारित हो तो उससे बेहतर और कुछ नहीं. लेकिन जब यह प्‍यार किसी के साथ धोखा और किसी के साथ वफादारी का दावा हो तो उसका परिणाम अक्‍सर खतरनाक ही होते हैं. दिल्‍ली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है.

Zoom

एक शख्‍स को अपने दोस्‍त की बेटी से ही प्रेम हो गया. प्रोपोजल ठुकराए जाने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया, जिससे पुलिस को बुलानी पड़ गई. (सांकेतिक तस्‍वीर)

Love Story: प्रेम को सबसे उत्‍तम और पवित्र माना जाता है. लेकिन जब यही प्रेम बेमेल और जबरन का हो तो इसके बेहद खतरनाक परिणाम सामने आते हैं. ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्‍ली में सामने आया है. यहां एक शादीशुदा और दो बच्‍चों के पिता को अपने ही दोस्‍त की बेटी से प्रेम हो गया. बताया जाता है कि उसने युवती सामने लव का प्रोपोजल रखा, लेकिन युवती ने उसे रिजेक्‍ट कर दिया. शख्‍स की उम्र 47 साल और युवती 20 वर्ष की बताई जाती है. इसके बाद घटनाक्रम कुछ इस तरह चला कि मामला पुलिस तक पहुंच गया.

जानकारी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक बर्तन बनाने वाली फैक्टरी के अंदर व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, मृतक ने एक नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने दोस्त की 20 वर्षीय बेटी से कथित दोस्ती टूटने को आत्महत्या की वजह बताया है. मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहने वाला था और वहां अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ रहता था.

दोस्‍त के घर अक्‍सर था आना-जाना
पुलिस के अनुसार, संदीप अक्सर अपने एक दोस्त के घर जाता था. इसी दौरान उसे अपने दोस्त की बेटी से लगाव हो गया. युवती दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बर्तन बनाने वाली फैक्टरी में काम करती थी और यहां अकेली रहती थी. पुलिस ने बताया कि संदीप नियमित रूप से युवती से फोन पर संपर्क करता था, लेकिन कुछ समय से युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी. इससे परेशान होकर वह गुरुवार को दिल्ली पहुंचा था. शुक्रवार 6 नवंबर को संदीप दो बोतलों में पेट्रोल लेकर फैक्टरी पहुंचा और युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. युवती ने जब इससे इनकार कर दिया तो उसने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली.

अस्‍पताल में मौत
चीख-पुकार सुनकर फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी तत्काल मदद के लिए पहुंचे. उन्होंने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे संदीप को दीप चंद बंधु अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान पुलिस को एक नोट मिला, जिसमें संदीप ने युवती को अपनी दोस्ती टूटने के लिए जिम्मेदार ठहराया और इसी को अपनी जान देने का कारण बताया. हालांकि, युवती ने पुलिस को दिए बयान में संदीप के साथ किसी भी तरह के प्रेम संबंध होने से इनकार किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. मामले की आगे जांच की जा रही है.

कानपुर में खौफनाक घटना
इस बीच, कानपुर में भी इसी सप्ताह मंगलवार को 25 वर्षीय एक युवक ने अपनी विवाहित प्रेमिका के घर में जान दे दी थी. वह उससे मिलने पहुंचा था, तभी महिला के देवर को कमरे में किसी की मौजूदगी का संदेह हुआ. इसके बाद युवक ने कथित तौर पर घबराहट में यह कदम उठा लिया.



Source link