Last Updated:
रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान
गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित संगठन की पोस्ट सामने आई है. पोस्ट में ‘तहरीक-ए-मुजाहिदीन-ए-हिन्दुस्तान’ नाम के संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. हालांकि, इस पोस्ट और संगठन के दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में संगठन ने दावा किया है कि उसने कथित तौर पर ‘भगवा हुकूमत’ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को निशाना बनाया. पोस्ट में संगठन ने अपने घर, मस्जिद, दीन और संस्कृति की रक्षा के नाम पर लड़ाई जारी रखने की बात भी कही है. साथ ही मौजूदा हुकूमत को नाजायज बताते हुए आगे भी हक के लिए लड़ाई जारी रखने का दावा किया है.
धमाके में एक डिलीवरी बॉय के घायल होने की खबर भी सामने आई है. घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. बम निरोधक दस्ते ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आई कथित पोस्ट की गाजियाबाद पुलिस जांच कर रही है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…