प्रचंड फॉर्म में लौटे यशस्वी, इंडिया ए के लिए जड़ी बैक टू बैक दूसरी सेंचुरी
Last Updated:
Yashasvi Jaiswal Century: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दमदार खेल दिखाते हुए यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी सेंचुरी जड़कर सनसनी मचा दी है. यशस्वी ने तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में 127 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इस तरह यशस्वी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले अपने फॉर्म में वापसी का सबूत दे दिया है.
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल प्रचंड फॉर्म में लौट चुके हैं. न्यूजीलैंड ए के खिसाफ शुरुआती अनऑफिशियल टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे यशस्वी ने अब लगातार दो शतक जड़कर सनसनी मचा दी है. यशस्वी ने इंडिया ए के लिए तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में 127 गेंद खेलक शतक पूरा किया. इससे पहले उन्होंने दूसरे टेस्ट में भी शतक लगाया था.
यशस्वी शतक पूरा करने के बाद टी ब्रेक से ठीक पहले आउट हो गए. यशस्वी ने अपनी शतकीय पारी में 138 गेंद का सामना करते हुए 102 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के भी लगाए. यशस्वी ने इंडिया ए के लिए साई सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 175 रनों की पार्टनरशिप भी की.
शुरू के तीन पारी में यशस्वी बना पाए थे 22 रन
न्यूजीलैंड दौरे पर यशस्वी जायसवाल की इंडिया ए के लिए शुरुआत बहुत ही खराब हुई थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में यशस्वी दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 22 रन ही बना पाए थे. दूसरे मैच की पहली पारी में यशस्वी अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने दमदार वापसी करते हुए नाबाद 155 रनों की पारी खेली. वहीं, अब तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने 102 रन बनाकर फॉर्म में वापसी का डंका बजा दिया है.
क्या भारत-न्यूजीलैंड का टेस्ट शेड्यूल
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को पांच टी20 और पांच वनडे के अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है. टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है, जबकि वनडे मुकाबला जारी है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से शुरू होगा. सीरीज का ये अंतिम मुकाबला क्राइस्टचर्च में होगा. इस मैच के बाद टीम इंडिया ने अपने लंबे न्यूजीलैंड दौरे का समापन करेगी.