Gwalior News: रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने की सर्चिंग

Gwalior News: रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने की सर्चिंग


Last Updated:

दिवाली का त्योहार के बीच ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया. पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने स्टेशन परिसर में तलाशी ली. जांच में सूचना झूठी निकली. पुलिस ने सूचना देने वाले भिंड के युवक को पकड़ लिया. हालांकि, वो शख्स मेंटली डिस्टर्ब था.

Zoom

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम होने से हड़कंप मच गया था.

ग्वालियर. देशभर में दीवाली का त्यौहार की शुरुआत हो चुकी है. लाखों यात्री त्यौहार अपने गांव-घर पर मनाने के लिए आना-जाना कर रहे हैं. इन त्यौहार के बीच ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया. आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने रेलवे स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया.

जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना भिंड जिले के एक युवक ने दी थी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर में सर्चिंग शुरू कर दी. इस दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट घर और अन्य संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की गई. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने भी पूरे परिसर को खंगाला.

काफी देर तक चली जांच और तलाशी के बाद स्टेशन पर कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. पुलिस की पड़ताल में बम होने की सूचना झूठी निकली. इसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को पकड़ लिया. शुरुआती जांच में युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त पाया गया. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.



Source link