Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 November 2026: आज छोटी दिवाली, शनिवार व्रत, हनुमान पूजा और काली चौदस है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि, प्रीति योग, पूर्व का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा कन्या उपरांत तुला राशि में संचार करेंगे तो सूर्य तुला राशि में विराजमान रहेंगे. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर अगले दिन शनिवार को सुबह 10:48 बजे तक रहेगी, इसके बाद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 8 नवंबर को सुबह 11:28 बजे तक रहेगी. शनिवार को सुबह 6:39 बजे सूर्योदय और शाम 5:41 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, तड़के 4:39 बजे चंद्रोदय और शाम 4:18 बजे चंद्रास्त होगा. छोटी दिवाली के अवसर पर प्रदोष काल में यम के लिए दीपक जलाया जाएगा. यह नरक चतुर्दशी पर यम का दीपक होगा. नरक चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान 8 नवंबर की सुबह होगा. यम का दीया जलाने का मुहूर्त शाम को 5 बजकर 33 मिनट से लेकर 06:51 पी एम तक है.
छोटी दिवाली के दिन हनुमान पूजा करते हैं और शनिवार का दिन है तो शनिदेव की भी पूजा करें. छोटी दिवाली पर सुबह स्नान करके हनुमान जी के मंदिर जाएं. उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और बूंदी का प्रसाद अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. शाम को हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर परिवार की सुख-शांति की कामना करें. वहीं शनिवार के दिन शनि देव की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. काले तिल, उड़द और नीले फूल अर्पित करें. शनि चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को दान दें. आज रात निशिता मुहूर्त काली चौदस पूजा होती है, इसमें मां काली की पूजा करते हैं. पंचांग के अनुसार, काली चौदस का निशीथ मुहूर्त 7 नवंबर की रात 11:39 बजे से 8 नवंबर की रात 12:31 बजे तक रहेगा. वहीं नरक चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान 8 नवंबर को सुबह 5:41 से 6:38 बजे तक होगा. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 7 नवंबर 2026
आज की तिथि- त्रयोदशी – 10:47 ए एम तक, फिर चतुर्दशी तिथि
आज का नक्षत्र- चित्रा – 05:52 ए एम, 8 नवंबर तक, फिर स्वाति नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 10:47 ए एम तक, विष्टि – 11:04 पी एम तक
आज का योग- प्रीति – 03:28 ए एम, 8 नवंबर तक, फिर आयुष्मान योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- कन्या उपरांत तुला राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:38 ए एम
सूर्यास्त- 05:33 पी एम
चन्द्रोदय- 05:41 ए एम, 8 नवंबर
चन्द्रास्त- 04:03 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 7 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:53 ए एम से 05:46 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:55 पी एम से 02:38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:33 पी एम से 05:59 पी एम
अमृत काल : 11:10 पी एम से 12:50 ए एम, 8 नवंबर
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:32 ए एम, 8 नवंबर
शिववास: भोजन में – 10:47 ए एम तक, श्मशान में
आज के अशुभ मुहूर्त 7 नवंबर 2026
राहुकाल: 09:22 ए एम से 10:43 ए एम
यमगण्ड: 01:27 पी एम से 02:49 पी एम
गुलिक काल: 06:38 ए एम से 08:00 ए एम
दुर्मुहूर्त: 06:38 ए एम से 07:21 ए एम
वर्ज्य: 01:06 पी एम से 02:47 पी एम
आडल योग: 05:52 ए एम से 06:39 ए एम, 8 नवंबर
विडाल योग: 06:38 ए एम से 05:52 ए एम, 8 नवंबर
भद्रा काल: 10:47 ए एम से 11:04 पी एम
दिशाशूल: पूर्व