राजघराने की राजकुमारी, मां-नानी की तरह एक्टिंग में बनाई अलग पहचान, बॉलीवुड में करना पड़ा स्ट्रगल

राजघराने की राजकुमारी, मां-नानी की तरह एक्टिंग में बनाई अलग पहचान, बॉलीवुड में करना पड़ा स्ट्रगल


Last Updated:

एक्ट्रेस राइमा सेन शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वे मां-नानी के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनय में आईं, मगर उन्हें ऐसी सफलता नहीं मिली, जिसकी उन्हें उम्मीद थी. उन्होंने फिल्म ‘गॉडमदर’ से डेब्यू किया था. उन्हें परिणीता, दमन और चोखेर बाली जैसी फिल्मों से खास पहचान मिली.

नई दिल्ली: फिल्म दुनिया में अपनी पहचान बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है, लेकिन जब कोई शाही परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद अभिनय की राह चुनता है, तो उनकी कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाती है. एक्ट्रेस राइमा सेन भी शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिनका नाता राजघराने से रहा है. शाही परिवार से पली-बढ़ी राइमा ने ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने का फैसला किया. (फोटो साभार: Instagram@raimasen)

7 नवंबर 1979 को मुंबई में जन्मी एक्ट्रेस राइमा सेन शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार के सदस्य हैं. उनकी दादी इला देवी, कूच बिहार की राजकुमारी थीं और उनकी छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं.
(फोटो साभार: Instagram@raimasen)

एक्ट्रेस की मां मुनमुन सेन जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उनकी नानी सुचित्रा सेन बंगाली सिनेमा की महान हीरोइन मानी जाती थीं. घर में नानी और मां के अभिनय से जुड़े होने के कारण राइमा को अभिनय की दुनिया विरासत में मिली. (फोटो साभार: Instagram@raimasen)

Add News18 as
Preferred Source on Google

राइमा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म ‘गॉडमदर’ से की थी, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया. इसके बाद वे फिल्म ‘दमन’ में नजर आईं. (फोटो साभार: Instagram@raimasen)

बंगाली सिनेमा में रितुपर्णो घोष की फिल्म ‘चोखेर बाली’ में ऐश्वर्या राय के साथ उनके काम की बहुत सराहना हुई थी. इसके अलावा वह अहम बंगाली फिल्मों ‘बैशे श्राबोन’, ‘नौका डूबी’, ‘हृद मझारे’ और ‘माछ मिष्टी एंड मोर’ में नजर आई थीं. (फोटो साभार: Instagram@raimasen)

राइमा ने साल 2005 में विद्या बालन के साथ फिल्म ‘परिणीता’ में काम किया, जिससे उन्हें हिंदी सिनेमा में भी बड़ी पहचान मिली. इस फिल्म में उन्होंने सैफ अली खान और विद्या बालन के साथ काम किया था. (फोटो साभार: Instagram@raimasen)

साल 2011 में एक्ट्रेस ‘बैशे श्राबोन’ में नजर आई थीं. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ-साथ राइमा सेन के काम की भी सराहना हुई थी. (फोटो साभार: Instagram@raimasen)

राइमा ने ‘द जापानी वाइफ’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘मिस्ट्री चेज’ जैसी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है. उनकी अहम वेब सीरीज में ‘हैलो!’, ‘द लास्ट ऑवर’ और ‘माई’ शामिल हैं.
(फोटो साभार: Instagram@raimasen)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link