मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 1 वाले कार्यक्षेत्र में अपनी मनमानी ज़्यादा करना चाहेंगे. आज आपको लव लाइफ में थोड़ी नरमी लानी चाहिए. चंचलता ज़्यादा रहेगी और आप अपनी मनमानी करते नज़र आएंगे. छोटी-छोटी बातों को लेकर ज़्यादा चिंता न करें. आपको कुछ आर्थिक लाभ होगा और आप इस समय अपनी पसंद की कोई चीज़ ख़रीद सकते हैं. अगर आप बिना ज़िद के काम करेंगे तो आपको फ़ायदा होगा. छोटी दिवाली पर आप कोई बड़ी खरीदारी करेंगे.
मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 2 वाले ज़्यादा भावुक रहेंगे. स्त्री पक्ष की ओर से आप थोड़े ज़्यादा चिंतित नज़र आएंगे. इस समय पुरानी बातें आपके ज़हन में ज़्यादा आएंगी. दोपहर में आपको कोई नई खबर मिल सकती है. खाने-पीने में आप मनमौजी हो सकते हैं. आपको अपनी माँ से प्यार और स्नेह मिलेगा. आप अचानक किसी से बातचीत शुरू कर सकते हैं, और किसी के संपर्क में आकर आपको बहुत अच्छा महसूस हो सकता है. छोटी दिवाली पर घर में खुशी का माहौल रहेगा.
मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन ज़्यादा सोच-विचार का दिन रहेगा. जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है क्योंकि इस समय आप दोनों अपनी-अपनी मर्ज़ी से काम करने की सोचेंगे. छोटी दिवाली पर आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से कुछ ज़्यादा पाबंदियाँ सुनने को मिल सकती हैं. ऐसे में आपके मन में गुस्सा तो रहेगा, लेकिन आप उसे भावनात्मक रूप से व्यक्त नहीं करना चाहेंगे. आप अपने भाई-बहनों के साथ समय बिताएँगे, लेकिन झगड़ों से बचें, कहीं ऐसा न हो कि प्यार में तकरार बढ़ जाए. कुछ भी कहने से पहले सोचना भी ज़रूरी होगा.
मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 4 वालों का आज इच्छानुसार काम करने का होगा. आप ज़िद्दी हो सकते हैं, मानसिक रूप से भी दुविधा में रहेंगे, जिसके कारण आप सही निर्णय नहीं ले पाएँगे, इसलिए किसी और की राय लेना अच्छा रहेगा. आप रचनात्मक कार्य कर सकते हैं. छात्र इस समय कुछ नए विषयों की तैयारी कर रहे होंगे. छोटी दिवाली पर परिवार के साथ यम व्यतीत करेंगे. व्यापार में आपको लाभ होगा.
मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 5 वाले मौज-मस्ती के मूड में नज़र आएंगे. ऐसे में समय पर होने वाले काम में देरी हो सकती है. इसलिए अपने समय का ध्यान रखें. आप दोस्तों के साथ बातचीत में समय बिताएंगे. इस समय अपने खान-पान का ध्यान रखें. किसी को मनाने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. थोड़ी सावधानी से काम लें. आज छोटी दिवाली पर आपको उपहार मिलेंगे.
मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 6 वालों को इच्छानुसार कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, इसलिए इनका लाभ उठाएँ. प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. किसी को प्रपोज़ करने के लिए भी आपका दिन शुभ हो सकता है. स्त्री पक्ष से भी आपको कुछ मदद मिल सकती है और आप उनके साथ ज़्यादा समय भी बिता पाएँगे. साथ ही, छोटी दिवाली पर आपको कोई बड़ा उपहार भी मिल सकता है.
मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 7 वाले ध्यान रखें समय पर काम पूरा करना ज़रूरी है. कुछ लोग समस्याएं पैदा करने की कोशिश भी कर सकते हैं. ऐसे में ज़रूरी है कि आप खुद को बेकार की बातों में न उलझाएं. जो भी काम करना हो, उसमें सावधानी बरतें क्योंकि परेशानी हो सकती है. दूसरों की बातों में आने से बचें क्योंकि आप पर झूठ बोलने का आरोप भी लग सकता है. आज छोटी दिवाली पर ज़्यादा खर्च ना करें.
मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 8 वालों का परिवार में उभर रहे कुछ मतभेदों के कारण मन तनावग्रस्त रह सकता है. आप काम में व्यस्त रहेंगे और अपनी इच्छानुसार ज़्यादा काम नहीं कर पाएँगे. क्रोध अधिक रहेगा और मन में जो ज़िम्मेदारियाँ हैं उन्हें पूरा करने का दबाव भी ज़्यादा रहेगा. छोटी दिवाली पर अपने ख़ास लोगों को उपहार ज़रूर दें.
मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 9 वालों पर आज ज़िम्मेदारियां ज़्यादा रहेंगी. आपके काम में दूसरों का दखल रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आपको आज़ादी भी मिलेगी. ऐसे में हर चीज़ में तालमेल बिठाने की ज़रूरत होगी. इस समय आपको अपने काम पूरे करने के लिए किसी की मदद मिल सकेगी.