ICAI CA Foundation Result 2026: आज जारी होगा सितंबर परीक्षा का रिजल्ट, टॉपर्स की लिस्ट भी आएगी


Last Updated:

ICAI CA Foundation Result 2026: CA बनने की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों के लिए आज का दिन अहम है. ICAI 6 नवंबर को CA Foundation सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे. खास बात यह है कि रिजल्ट के साथ टॉप करने वाले छात्रों के नाम, ऑल इंडिया रैंक और प्राप्त अंकों की जानकारी भी सामने आएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर तैयार रखना चाहिए, ताकि परिणाम जारी होते ही बिना किसी परेशानी के रिजल्ट चेक कर सकें.

Top Deals Inside

CA Result 2026: आज जारी होगा सितंबर परीक्षा का रिजल्ट, टॉपर्स की लिस्ट भी आएगीZoom

ICAI CA Foundation Result 2026: ICAI CA फाउंडेशन रिजल्ट सितंबर का रिजल्‍ट कैसे चेक करें? (PIC: magnific)

ICAI CA Foundation Result 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का सपना देख रहे उन छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है जिन्होंने सितंबर 2026 में CA फाउंडेशन की परीक्षा दी थी. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 6 नवंबर 2026 को CA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. उम्मीदवार अपना रिजल्ट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर ऑनलाइन देख सकेंगे. इस बार रिजल्ट के साथ टॉप करने वाले छात्रों के नाम, ऑल इंडिया रैंक, रोल नंबर और प्राप्त अंकों की जानकारी भी जारी की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि परिणाम जारी होते ही आसानी से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें.

ऑनलाइन जारी होगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 का रिजल्ट

ICAI ने जानकारी दी है कि CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम 6 नवंबर को घोषित किया जाएगा. सितंबर में आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र संस्थान के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा. संस्थान की ओर से किसी भी उम्मीदवार को मार्कशीट डाक के जरिए नहीं भेजी जाएगी.उम्मीदवार ICAI की मुख्य वेबसाइट icai.org या सीधे रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org/caresult/ पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर संबंधित परीक्षा का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर से ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

CA Foundation का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. सबसे पहले ICAI के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर CA Foundation September 2026 Result के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें. अब स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा.जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आपका रिजल्ट-कम-स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. इसमें अपने सभी विवरण और प्राप्त अंकों को ध्यान से चेक करें. भविष्य में इस्तेमाल और अगले चरण की प्रक्रिया के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स की लिस्ट

CA Foundation सितंबर 2026 के परिणाम के साथ परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों की टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी. इसमें टॉप करने वाले छात्रों के नाम, उनकी ऑल इंडिया रैंक, रोल नंबर और प्राप्त अंकों की जानकारी दी जाएगी. इससे उम्मीदवारों को यह जानने का मौका मिलेगा कि इस बार परीक्षा में किस छात्र ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है और टॉप रैंक किसे मिली है.

स्कोरकार्ड में इन जानकारियों को जरूर चेक करें

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से देखना चाहिए. इसमें सबसे पहले अपना नाम और रोल नंबर जांच लें. इसके अलावा परीक्षा का नाम, कुल प्राप्त अंक, पास प्रतिशत और क्वालिफाइंग स्टेटस भी चेक करें.स्कोरकार्ड में दर्ज किसी भी जानकारी में गलती दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. रिजल्ट का प्रिंटआउट लेने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि सभी विवरण सही हैं.

2, 5, 7 और 9 सितंबर को हुई थी CA Foundation की परीक्षा

ICAI ने सितंबर 2026 सेशन की CA Foundation परीक्षा पेन-एंड-पेपर यानी ऑफलाइन मोड में आयोजित की थी. देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को हुई थी. परीक्षा पूरी होने के बाद से ही उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे. अब 6 नवंबर को रिजल्ट जारी होने के साथ उनका इंतजार खत्म हो जाएगा.



Source link