हल चलाते समय खेत से निकला था शिवलिंग, जानिए बलिया के 200 साल पुराने मंदिर की कहानी

हल चलाते समय खेत से निकला था शिवलिंग, जानिए बलिया के 200 साल पुराने मंदिर की कहानी


होमफोटोधर्म

आखिर कैसे मिला था बलिया का यह शिवलिंग? 200 साल पुरानी है मंदिर की अनोखी कहानी

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक ऐसा प्राचीन शिव मंदिर है, जिसकी कहानी बेहद अनोखी है. बांसडीह के बकवा पतीसा गांव में स्थित पतीश्वर नाथ मंदिर करीब 200 साल पुराना माना जाता है. स्थानीय मान्यता के अनुसार, यहां शिवलिंग किसी ने स्थापित नहीं किया था, बल्कि खेत में हल चलाते समय जमीन से स्वयं प्रकट हुआ था. इतना ही नहीं, भक्तों का दावा है कि आज भी शिवलिंग पर हल से टकराने का निशान देखा जा सकता है. आइए जानते हैं इस मंदिर का रोचक इतिहास और इससे जुड़ी मान्यताएं.

स्वामी ओम संत महाराज के अनुसार, सदियों पहले खेत में हल चलाते समय उसका अगला हिस्सा जमीन के अंदर किसी कठोर वस्तु से टकराया था. खुदाई करने पर वहां से शिवलिंग निकला. स्थानीय मान्यता है कि शिवलिंग पर आज भी हल के टकराने का निशान मौजूद है.

मान्यता के अनुसार, शिवलिंग को जमीन से उखाड़ने के कई प्रयास किए गए, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हिला. इसके बाद भक्तों ने उसी स्थान पर भगवान शिव का भव्य मंदिर बनवाया.

मंदिर के महंत हरि ओम के अनुसार, यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं. स्थानीय मान्यता के अनुसार, हल्दी गांव के एक उपाध्याय परिवार ने संतान सुख की मन्नत मांगी थी, जिसके पूरी होने के बाद परिवार ने शिवलिंग पर पीतल की चादर और चांदी का सर्प चढ़ाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मंदिर से जुड़ी जानकारी के अनुसार, एक भक्त ने मन्नत पूरी होने पर शिवलिंग पर पीतल की परत चढ़वाई थी. इसके साथ ही चांदी का आकर्षक सर्प भी अर्पित किया गया है.

गांव के राधा-कृष्ण मंदिर को लेकर भी एक विशेष मान्यता प्रचलित है. स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर में प्रतिमा स्थापना और झंडा लगाने के दौरान हुई एक घटना के बाद पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह के परिवार में पुत्र की प्राप्ति हुई थी.

बलिया के बांसडीह स्थित बकवा पतीसा गांव का पतीश्वर नाथ मंदिर दूर-दराज के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. यहां भक्त भगवान शिव के दर्शन करने और अपनी मनोकामनाएं मांगने पहुंचते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link