Last Updated:
धनतेरस, दिवाली और छठ को लेकर अररिया के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. खासकर फारबिसगंज के मंडल होंडा शोरूम में बाइक और स्कूटी खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है. Honda SP 125 और Shine 100 की खास मांग है. शोरूम मैनेजर नीरज कुमार के मुताबिक, SP 125 को 15 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है. वहीं, बाइक पर 2,500 से 8,000 रुपये तक की छूट के साथ हेलमेट, सीट कवर और स्मार्ट वॉच जैसे उपहार भी दिए जा रहे हैं.
अररिया: धनतेरस, दिवाली, और छठ के अवसर पर अररिया के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. विशेष रूप से, बाइक शोरूमों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है. इस बार एक खास बाइक ने युवाओं के बीच अपनी जगह बनाई है, जिससे इसकी जबरदस्त बुकिंग हो रही है. स्कूटी की बिक्री भी तेजी से हो र
अररिया: धनतेरस, दिवाली, और छठ के अवसर पर अररिया के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. विशेष रूप से, बाइक शोरूमों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है. इस बार एक खास बाइक ने युवाओं के बीच अपनी जगह बनाई है, जिससे इसकी जबरदस्त बुकिंग हो रही है. स्कूटी की बिक्री भी तेजी से हो रही है. यहां महिलाएं खुशी-खुशी बाइक खरीदने पहुंच रही हैं. लक्ष्मी पूजा के बाद से ही बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. त्योहार के चलते यह सिलसिला तेजी से बढ़ा है.
खास ऑफर्स का उठाएं लाभ, जानें पूरी डिटेल्स
इस धनतेरस और दिवाली में युवाओं में होंडा कंपनी की Honda SP 125 और Honda Shine 100 बाइक की खास डिमांड देखी जा रही है. इसकी आकर्षक डिजाइन, बेहतरीन माइलेज, लुक और दमदार प्रदर्शन के कारण यह बाइक ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी है. कंपनी ने त्योहार के मौके पर कई विशेष ऑफर दिए हैं, जिससे ग्राहकों की रुचि और भी बढ़ गई है.
फारबिसगंज के शोरूम, जो फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के पास समाने मंडल Honda शोरूम स्थित है. यहां होंडा के सभी बाईक के डिमांड काफी ज्यादा है. खासकर Honda sp 125 सीसी की बाइक को 15,000 रुपये की डाउन पेमेंट पर घर ले जाया जा सकता है. साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष उपहार भी दिए जा रहे हैं. इसके अलावा फारबिसगंज मंडल होंडा शोरूम के तरफ़ से बाईक के हिसाब से 2500 रूपया से 8 हज़ार डिस्काउंट दिया जा रहा है.
धनतेरस पर विशेष छूट और ऑफर की बहार
मंडल होंडा शोरूम के मैनेजर नीरज कुमार ने लोकल 18 मीडिया से बातचीत में बताया कि यहां होंडा कंपनी की कई प्रकार की मोटरसाइकिलें उपलब्ध हैं. हर गाड़ी की खरीद पर 2500 से 8,000 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा, ग्राहकों को हेलमेट, सीट कवर और स्मार्ट वॉच जैसे उपहार भी दिए जा रहे हैं. मंडल होंडा शोरूम फारबिसगंज में सभी बाइक्स पर विशेष ऑफर्स उपलब्ध हैं. फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के समाने स्थित Honda शोरुम कैश डिस्काउंट के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है.
मंडल होंडा शोरूम के नीरज कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि धनतेरस के अवसर वाले दिनों में लगभग 100 से अधिक गाड़ियों की खरीदारी शुरू हो जाती है. होंडा के नए लुक के स्कूटी को स्थानीय लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि धनतेरस पर honda के स्कूटी की बुकिंग पहले से शुरू हो गई थी. अभी भी इसकी डिमांड बनी हुई है. कई प्रकार के गाड़ी के लिए लोगों ने अपना बुकिंग शुरू पहले से कर दिए थे.