Last Updated:
Aishwarya Rai Spotted With Abhishek Bachchan: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी ने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया. सुर्ख लाल साड़ी में ऐश्वर्या और ब्लैक शेरवानी में अभिषेक बेहद शानदार लगे. दोनों ने हाथों में हाथ डालकर एंट्री की और कैमरे के सामने एक-दूसरे के साथ जमकर पोज दिए. लंबे समय बाद कपल को इस अंदाज में साथ देखकर फैंस भी खुश हो गए. वे कमेंट में लिख रहे हैं कि ‘बस अब नजर न लगे’.
दिवाली पार्टी में छाए ऐश्वर्या और अभिषेक (फोटो साभार-instagram@manavmanglani)
नई दिल्ली: गुरुवार की रात बॉलीवुड में दिवाली का जश्न देखने को मिला. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर शानदार दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की. लेकिन इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की रही. दोनों ने हाथों में हाथ डालकर ग्रैंड एंट्री की और अपनी केमिस्ट्री से सारी लाइमलाइट चुरा ली. सुर्ख लाल साड़ी में ऐश्वर्या पति अभिषेक का हाथे बड़े ही प्यार से पोज देती नजर आईं.
लंबे समय बाद कपल को इस तरह साथ देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे. दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
लाल साड़ी में ऐश्वर्या, ब्लैक शेरवानी में दिखे अभिषेक
फैंस बोले- बस अब नजर न लगे
2007 में हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी
बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात फिल्मों के सेट पर हुई थी. साथ काम करते हुए दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. फिल्म ‘गुरु’ के दौरान दोनों की नजदीकियों की खूब चर्चा हुई थी. आखिरकार 20 अप्रैल 2007 को दोनों ने शादी कर ली. नवंबर 2011 में उनके घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ.
पिछले कुछ समय से दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते में अनबन और तलाक तक की अटकलें लगाई गईं. हालांकि, दोनों ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की. ऐसे में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ हंसते-मुस्कुराते देखकर फैंस काफी खुश हैं. उनकी यह झलक एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.