Last Updated:
Dhanteras to Bhai Dooj Diya Rules: हिंदू धर्म दीपावली का पर्व पांच दिनों तक बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है और इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है, फिर छोटी दिवासी, दीपावली, गोवर्धन पूजन और भाई दूज के दिन समापन हो जाता है. दिवाली के पांच दिन दीपक जलाने की विशेष मान्यता है. आइए जानते हैं दिवाली के पांच दिन में हर दिन कितने और कहां दीपक जलाने चाहिए…
Dhanteras to Bhai Dooj Diya Rules: धनतेरस पर्व के साथ ही पंच दिवसीय दीपोत्सव महापर्व की शुरुआत हो जाती है. इन पांच दिनों में हर दिन देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, पकवान बनते हैं और इलेक्ट्रिक लाइट व दीपक जलाकर घर को सजाया जाता है. शास्त्रों में में धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलने वाले इस पांच दिवसीय दीपोत्सव में दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपक जलाना सुख-समृद्धि, सकारात्मकता, आरोग्य और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है और माता लक्ष्मी व कुबेर देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. बहुत से लोगों की इसकी जानकारी कम होती है कि पंच दिवसीय दिवाली महापर्व में कितने दीपक जलाने चाहिए. आइए जानते हैं धनतेरस से लेकर भाई दूज तक किस दिन कितने दीपक जलाना शुभ माना जाता है और इन्हें कहां रखना चाहिए…
धनतेरस पर जलाएं 13 दीपक – शास्त्रों में धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाने की परंपरा है. धनतेरस का पर्व 6 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है. 12 दीपक के साथ धनतेरस के दिन यम दीपदान करने की भी मान्यता है. इसके लिए एक चौमुखी सरसों के तेल का दीपक यमराज के निमित्त घर के बाहर मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाया जाता है. मान्यता है कि इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है. शेष दीपक घर के पूजा स्थल, तुलसी के पौधे के पास, पानी के स्रोत (मटके या नल), किचन, पीपल के पेड़ के नीचे, घर की छत और मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर रखे जाते हैं.
नरक चतुर्दशी पर जलाएं 14 दीपक – छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी के दिन 14 दीपक जलाने चाहिए. इस दिन भी यम दीपक निकाला जाता है, इस दिन मुख्य द्वार के बाहर यमराज के नाम से जलाएं. बाकी 13 दीपक घर के सभी अंधेरे कोनों, शौचालय के पास, कचरा रखने के स्थान पर, पीपल के पेड़ के नीचे, मंदिर, तुलसीजी के पास और मुख्य द्वार के दोनों किनारों पर रखे जाते हैं. इससे घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस बार नरक चतुर्दशी का पर्व 7 नवंबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दीपावली पर जलाएं 21 दीपक – दीपावली की रात मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ दीपदान का विशेष महत्व है. इस दिन 21, 51 या 108 दीपक जलाने की परंपरा बताई जाती है. लक्ष्मी पूजन शुरू होने से पहले पूरे घर में दीपक जलाए जाते हैं, ताकि माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद बना रहे. दो चौमुखी दीपक को मुख्य दीपक बनाएं और एक देसी घी का दीपक पूजा स्थल पर लक्ष्मी-गणेश जी के सामने और दूसरा सरसों के तेल का दीपक मुख्य द्वार के पास पूरी रात जलता रहना चाहिए. बाकी दीपक तो तुलसीजी के पास, पानी के स्थान पर, किचन में, तिजोरी या अलमारी के पास, पीपल या बरगद के पेड़ के नीचे, चौराहा, घर की छत और सभी खिड़की-दरवाजों पर रखना चाहिए. इस बार दीपावली का पर्व 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा.
गोवर्धन पूजा पर जलाएं 11 दीपक – गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के अवसर पर 11 दीपक जलाने की मान्यता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता की पूजा की जाती है. दीपक जलाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है. मुख्य दीपक को गोबर से बनाए गए गोवर्धन पर्वत के पास मध्य में घी या तेल का दीपक जलाया जाता है. बाकी के दीपक को घर के मुख्य द्वार, तुलसी के पौधे, पूजा घर और गायों के स्थान (गौशाला) में रखा जाता है. इस बार गोवर्धन पूजन 10 नवंबर दिन मंगलवार को किया जाएगा.
भाई दूज पर जलाएं 5 दीपक – दीपोत्सव के अंतिम दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है, भाई-बहन को समर्पित यह दिन इस बार 11 नवंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा. इस शुभ दिन पर 5 दीपक जलाने की परंपरा बताई जाती है. यह दीपक भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और मंगलकामना के प्रतीक माने जाते हैं. दो दीपक यमराज और चित्रगुप्तजी के नाम का चौमुखी दीपक घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर जलाया जाता है. बाकी के दीपक को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ, तुलसी जी के पास और पूजा स्थल पर रखा जाता है.
दीपोत्सव में कुल कितने दीपक जलाएं? – पांच दिवसीय महापर्व में कुल 64 दीपक जलाने की परंपरा है. धनतेरस पर आप 13 दीपक, नरक चतुर्दशी पर 14 दीपक, दीपावली पर आप 21, 51 या 108 दीपक जलाने की मान्यता है. गोवर्धन पूजा पर 11 दीपक और भाई दूज पर 5 दीपक जलाने की मान्यता है.